दलहन की वैज्ञानिक खेती को लेकर किसानों को दिया प्रशिक्षण, उन्नत बीज और बीज उपचार की बतायी तकनीक

Nawada News : नवादा में दलहन की वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. किसानों को उन्नत बीज, संतुलित उर्वरक और बीज उपचार के महत्व के बारे में बताया गया.

Nawada News : प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ई-कृषि भवन के सभागार में गुरुवार को कृषि विभाग आत्मा के तत्वावधान में दलहन की वैज्ञानिक खेती विषय पर एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का संयुक्त उद्घाटन प्रखंड किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार और प्रखंड कृषि पदाधिकारी रौशन कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी रौशन कुमार ने की.

संतुलित उर्वरक और बीज उपचार के महत्व की दी जानकारी

तकनीकी सत्र में प्रखंड कृषि पदाधिकारी रौशन कुमार ने किसानों को दलहन फसलों की वैज्ञानिक खेती के तौर-तरीकों की जानकारी दी. उन्होंने संतुलित उर्वरक के प्रयोग, नियमित मिट्टी जांच, उन्नत एवं प्रमाणित बीज के चयन तथा बुआई से पहले बीज उपचार के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला.

सरकारी कृषि योजनाओं की भी दी गयी जानकारी

प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राजेश कुमार रंजन ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए दलहन फसलों की आवश्यकता और महत्ता पर जानकारी दी. उन्होंने खरीफ मौसम में संचालित विभिन्न सरकारी कृषि योजनाओं के बारे में भी किसानों को बताया. इस मौके पर सहायक तकनीकी प्रबंधक पंकज कुमार और लेखापाल आनंद कुमार मौजूद रहे.

विभिन्न गांवों के दर्जनों किसानों ने लिया प्रशिक्षण

प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्र के दर्जनों किसानों ने भाग लिया और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त की. किसानों ने प्रशिक्षण में मिली जानकारी को अपने खेतों में अपनाने का संकल्प लिया. सलेमपुर, धाभुचक, शिवपुर, दुलारपुरा और अदल बिगहा समेत विभिन्न गांवों के किसान कार्यक्रम में शामिल हुए.

Also Read : 16 सूत्री मांगों को लेकर कांग्रेस का नवादा में धरना, आरओबी निर्माण और रोह को अनुमंडल बनाने की मांग उठी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कुमार मनीष देव

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >