नवादा के संकट मोचन मंदिर में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, जयकारों से गूंज रहा पूरा परिसर

Nawada News : नवादा का संकट मोचन मंदिर हनुमान जी की अटूट आस्था का केंद्र बन गया है. हर मंगलवार और शनिवार को हजारों श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर यहां पहुंचते हैं. नई गाड़ियों की पूजा के लिए भी यह मंदिर प्रसिद्ध है.

Nawada News : हनुमान जी के प्रति अटूट आस्था का केंद्र बने नवादा स्थित संकट मोचन मंदिर में प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. सुबह से ही भक्त पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं. इस दौरान पूरा मंदिर परिसर "जय श्री राम" और "जय हनुमान" के जयघोष से भक्तिमय वातावरण में डूब जाता है.

मंगलवार और शनिवार को पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु

संकट मोचन मंदिर के महंत श्री नकुल दास जी ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को हजारों श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर पूरे श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना करते हैं. उन्होंने कहा कि लोगों की इस मंदिर के प्रति गहरी आस्था है. श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर यहां आते हैं और मान्यता है कि हनुमान जी की कृपा से उनकी इच्छाएं पूर्ण होती हैं.

सुबह-शाम होती है भव्य आरती

मंदिर में प्रतिदिन सुबह और शाम भव्य आरती का आयोजन किया जाता है. आरती के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु एक साथ शामिल होकर हनुमान जी की आराधना करते हैं. आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब जाता है और जयकारों से गूंज उठता है.

नई गाड़ियों की पूजा कराने भी पहुंचते हैं श्रद्धालु

महंत श्री नकुल दास जी ने बताया कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपनी नई गाड़ियों की पूजा कराने के लिए भी संकट मोचन मंदिर पहुंचते हैं. उन्होंने कहा कि हनुमान जी को मंगलकारी माना जाता है और सच्चे मन से की गई प्रार्थना अवश्य स्वीकार होती है. यही कारण है कि संकट मोचन मंदिर के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था लगातार बढ़ती जा रही है.

Also Read : औरंगाबाद में 12 सूत्री मांगों को लेकर भाकपा माले का नगर परिषद कार्यालय पर प्रदर्शन, होल्डिंग टैक्स वापस लेने की उठाई मांग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >