नवादा : डीएम रवि प्रकाश ने 1.47 मेगावाट क्षमता वाले सोलर पावर प्लांट का किया निरीक्षण, तकनीकी मानकों के अनुरूप संचालन के दिए निर्देश

नवादा के रतोई गांव में प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत स्थापित 1.47 मेगावाट क्षमता वाले सोलर पावर प्लांट का जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने निरीक्षण किया. उन्होंने प्लांट की कार्यप्रणाली, विद्युत उत्पादन क्षमता और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया.

Nawada News: नवादा जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने गुरुवार को रोह प्रखंड की मडरा पंचायत अंतर्गत रतोई गांव में प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत स्थापित सोलर पावर प्लांट का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने प्लांट की कार्यप्रणाली, विद्युत उत्पादन क्षमता, संचालन व्यवस्था, अनुरक्षण और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था से परियोजना की प्रगति और संचालन संबंधी विस्तृत जानकारी प्राप्त की.

7.50 एकड़ में फैला है सोलर पावर प्लांट

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि यह सोलर पावर प्लांट 7.50 एकड़ भूमि पर स्थापित है और इसकी कुल उत्पादन क्षमता 1.47 मेगावाट है. प्लांट से नियमित रूप से बिजली का उत्पादन किया जा रहा है. यह परियोजना स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ-साथ अक्षय ऊर्जा के अधिकाधिक उपयोग की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है.

तकनीकी मानकों के अनुरूप संचालन का निर्देश

जिला पदाधिकारी ने कार्यदायी संस्था रिस्पांस रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड द्वारा किए जा रहे संचालन एवं रखरखाव कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्लांट का संचालन निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप किया जाए. साथ ही नियमित अनुरक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने तथा निर्बाध विद्युत उत्पादन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया.

अधिकारियों की रही मौजूदगी

निरीक्षण के दौरान गोपनीय शाखा प्रभारी, कार्यपालक अभियंता (विद्युत), संबंधित विभाग के पदाधिकारी, रिस्पांस रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे. जिला पदाधिकारी ने कहा कि अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं का बेहतर संचालन न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक है, बल्कि ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा.

Also Read: नवादा: मेसकौर के विसियायत गांव में शराब पीकर परिजनों से मारपीट करने वाला युवक गिरफ्तार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bablu kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >