हनुमान प्राणप्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर निकाली कलश शोभायात्रा

थाना क्षेत्र के जोरावरडीह गांव में मंगलवार को श्री हनुमान जी की प्रतिमा की प्राणप्रतिष्ठा को लेकर तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत उत्साह के साथ की गयी

कलश शोभायात्रा में हजारों ग्रामीण श्रद्धालु महिलाएं हुई शामिल फोटो कैप्शन – कलश शोभायात्रा में शामिल ग्रामीण महिलाएं प्रतिनिधि, कौआकोल थाना क्षेत्र के जोरावरडीह गांव में मंगलवार को श्री हनुमान जी की प्रतिमा की प्राणप्रतिष्ठा को लेकर तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत उत्साह के साथ की गयी है. कार्यक्रम के प्रथम दिन जोरावरडीह गांव से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. इसमें लगभग एक हजार से अधिक महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर भाग लिया. कलश यात्रा जोरावरडीह गांव से प्रारंभ होकर जोगाचक, कौआकोल बाजार, थाना रोड, ब्लॉक मोड़ होते हुए बिझो गांव के रास्ते सोखोदेवरा स्थित जेपी फील्ड के समीप सूर्य मंदिर तालाब पहुंची. वहां पंडित कुन्दन पराशर की देखरेख में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत जलभराई का कार्य किया गया. इसके बाद श्रद्धालु पुनः कलश लेकर मंडप परिसर पहुंचे. वहां पूजा-अर्चना कर कलश स्थापना की गयी तथा धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया. आयोजन समिति के अनुसार बुधवार को विशेष पूजा-अर्चना व धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जबकि गुरुवार को प्राणप्रतिष्ठा, हवन व विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी ग्रामीण सक्रिय सहयोग कर रहे हैं. कलश शोभायात्रा में प्रखंड उप प्रमुख अनन्त कुमार उर्फ नवीन यादव, मुखिया प्रतिनिधि मंटू यादव, विश्व हिंदू परिषद के राजीव कुमार, प्यारे मंडल, आयुष साव, शिवशंकर मण्डल, अरिसूदन कुमार, श्रवण मण्डल, गोरे लाल आदि मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >