नवादा में रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, राखी और मिठाई की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

Nawada News : रक्षाबंधन के अवसर पर अकबरपुर के बाजारों में राखी और मिठाइयों की जमकर खरीदारी हुई. बहनों ने अपने भाइयों के लिए मनपसंद राखियां खरीदीं.

Nawada News : भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को मनाया जाएगा. पर्व को लेकर गुरुवार को अकबरपुर प्रखंड के विभिन्न बाजारों में खरीदारी के लिए काफी रौनक देखने को मिली. अकबरपुर बाजार, फतेहपुर मोड़ और नेमदारगंज बाजार में दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रही. खासकर महिलाएं और बहनें अपने भाइयों की कलाई पर बांधने के लिए मनपसंद राखियों की खरीदारी करती नजर आयीं.

बाजारों में सजी रंग-बिरंगी राखियों की दुकानें

बाजारों में रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों की कई तरह की वैरायटी दुकानों पर सजायी गयी थी. बच्चों के लिए कार्टून और आकर्षक डिजाइन वाली राखियां उपलब्ध थीं, जबकि युवाओं और महिलाओं के बीच पारंपरिक और डिजाइनर राखियों की मांग रही. दुकानदारों ने भी रक्षाबंधन को लेकर विशेष तैयारियां की थीं.

बाजार से खरीददारी करती महिलायें

राखी के साथ मिठाई और पूजा सामग्री की भी खरीदारी

राखी के साथ बहनों ने मिठाई, पूजा सामग्री और श्रृंगार के सामान की भी खरीदारी की. मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली. बाजार में सुबह से ही खरीदारी का सिलसिला शुरू हो गया था, जो देर शाम तक जारी रहा. रक्षाबंधन को लेकर बाजार में उत्सव जैसा माहौल बना रहा.

Also Read : बेगूसराय में राष्ट्रीय लोक अदालत में 12 सितंबर को होगा मामलों का निपटारा, पुराने ट्रैफिक चालान पर मिलेगी 50% छूट

भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करता है रक्षाबंधन

रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है. इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना करती हैं. वहीं भाई अपनी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार देते हैं. यह पर्व परिवार में प्रेम, अपनापन और आपसी विश्वास को और मजबूत करता है.

Also Read : ‘समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार’ अभियान का शुभारंभ, बेगूसराय की 8,737 महिलाओं के खाते में पहुंची राशि


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अनिल कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >