रजौली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 गिरफ्तार, चार वारंटी और चार मारपीट के आरोपी शामिल

Nawada News : रजौली थाना पुलिस ने छापेमारी कर 4 वारंटियों और 4 मारपीट के आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सभी को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

Nawada News : रजौली थाना पुलिस ने विभिन्न गांवों में छापेमारी कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में चार न्यायालय के वारंटी और चार मारपीट के मामलों में नामजद आरोपी शामिल हैं. पुलिस ने सभी आरोपियों को बुधवार को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

एनबीडब्ल्यू के आधार पर चार वारंटी गिरफ्तार

थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने बताया कि न्यायालय द्वारा निर्गत एनबीडब्ल्यू के आलोक में पुलिस ने चार वांछित वारंटियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने भड़रा गांव में छापेमारी कर तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया. इनमें भड़रा निवासी मगन भुइयां के पुत्र गिरधारी भुइयां, गिरधारी भुइयां के पुत्र वीरेंद्र कुमार और भतू यादव के पुत्र छोटन यादव शामिल हैं. वहीं, घसियाडीह गांव से बल्कि मुसहर के पुत्र दिनेश मुसहर को गिरफ्तार किया गया.

जमीन विवाद में मारपीट के तीन आरोपी पकड़े गये

वहीं, जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में भी पुलिस ने कार्रवाई की. रामदासी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी. इस मामले में पुलिस ने एक पक्ष के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामदासी निवासी बलेसर यादव के पुत्र महेंद्र यादव, चानो यादव के पुत्र मुकेश यादव और रूपन यादव के रूप में हुई है.

गंगाबिगहा मारपीट मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार

गंगाबिगहा गांव में हुई मारपीट के मामले में भी पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया. गंगाबिगहा निवासी देवेंद्र यादव की पत्नी गायत्री देवी ने 27 जुलाई को थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. प्राथमिकी के आधार पर गुप्त सूचना के आलोक में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त गंगाबिगहा निवासी किशोरी यादव के पुत्र अखिलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया.

मेडिकल जांच के बाद सभी को भेजा गया जेल

थानाध्यक्ष रणजीत कुमार ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों की बुधवार को अस्पताल में मेडिकल जांच करायी गयी. इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. उन्होंने कहा कि न्यायालय के वारंटियों और आपराधिक घटनाओं में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसका उद्देश्य क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था कायम रखना है.

Also Read : नोखा में 500 से अधिक बाइक के साथ निकली तिरंगा रैली, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kr manish dev

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >