नवादा के रजौली में जानलेवा हमला मामले का आरोपी गिरफ्तार, शराब कांड का 5 साल से फरार अभियुक्त भी दबोचा गया

रजौली थाना क्षेत्र में चाचा-भतीजे पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

रजौली थाना क्षेत्र के ऊपरटंडा में 16 जुलाई की रात चाचा-भतीजा पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही शराब तस्करी के एक पुराने मामले में पांच वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त को भी दबोच लिया गया. दोनों आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

लोहे की रॉड और बोतल से किया गया था हमला

थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने बताया कि महसई निवासी रीता देवी के आवेदन के अनुसार उनका बेटा रौशन कुमार अपने दोस्तों के साथ नदी की ओर गया था. इसी दौरान कुछ युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज की. विरोध करने पर आरोपियों ने लोहे की रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. बीच-बचाव करने पहुंचे संजीत कुमार पर भी बोतल से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया.

गुप्त सूचना पर नामजद आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की. गुप्त सूचना के आधार पर मामले के नामजद आरोपी मंटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

शराब तस्करी मामले में पांच साल से फरार आरोपी भी पकड़ा गया

थानाध्यक्ष ने बताया कि वर्ष 2021 में 100 लीटर शराब और दो बाइक जब्त किए जाने के मामले में दर्ज प्राथमिकी के एक फरार आरोपी पंकज कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है. आरोपी झारखंड के कोडरमा जिले का रहने वाला है और लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था.

अपराधियों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

पुलिस ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष रणजीत कुमार ने कहा कि अपराध और फरार अभियुक्तों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा. किसी भी वांछित आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kr manish dev

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >