रजौली में एनएच-20 पर हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन घायल, एक रेफर

नवादा के रजौली में NH-20 पर दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। एक की नाजुक हालत देखते हुए उसे नवादा रेफर किया गया है। यह हादसा सड़क का कट पार करते समय हुआ।

Nawada Road Accident : रजौली थाना क्षेत्र के हरदिया सेक्टर-ए स्थित एनएच-20 पर विजय वाटिका होटल के समीप दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में तीन लोग घायल हो गए. इनमें एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा रेफर किया गया है.

कट पार करने के दौरान हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक बाइक सड़क का कट पार कर रही थी. इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार और अनियंत्रित होकर आ रही दूसरी बाइक ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर दूर जा गिरे.

तेज रफ्तार बाइक पर सवार दो युवक फरार

ग्रामीणों ने बताया कि टक्कर मारने वाली बाइक पर चार लोग सवार थे. हादसे के बाद उनमें से दो युवक मौके से फरार हो गए, जबकि दो घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया.

एक घायल नवादा रेफर

अनुमंडलीय अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. निवेदिता नंदिनी ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया. गंभीर रूप से घायल हरदिया सेक्टर-ए निवासी अजय कुमार के पुत्र रंजन कुमार की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया गया. वहीं, दूसरी बाइक पर सवार रजौली निवासी संजय शर्मा के पुत्र मनीष कुमार को हल्की चोटें आई हैं, जिनका इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया. पुलिस मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kr manish dev

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >