रजौली जनता दरबार में तीन भूमि विवादों का मौके पर निपटारा, दोनों पक्षों की मौजूदगी में सुलझे मामले

रजौली में आयोजित जनता दरबार में तीन रैयती भूमि विवादों का दोनों पक्षों की मौजूदगी में मौके पर ही समाधान किया गया. राजस्व कर्मचारी गुलाब चंद दास के नेतृत्व में हुई सुनवाई में आपसी सहमति से मामले सुलझाए गए.

Nawada News: रजौली अंचल कार्यालय परिसर स्थित प्रखंड सभागार में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में तीन रैयती भूमि विवादों का दोनों पक्षों की मौजूदगी में मौके पर ही निपटारा कर दिया गया. जनता दरबार का आयोजन राजस्व कर्मचारी गुलाब चंद दास के नेतृत्व में किया गया.

तीन मामलों की हुई सुनवाई

जनता दरबार में अमीन शालिनी कुमारी और उर्दू अनुवादक पिंकी कुमारी की मौजूदगी में तीन भूमि विवादों की सुनवाई की गयी. इस दौरान धमौल निवासी राम प्रसाद गोप का शंकर व भरता राजवंशी के साथ चल रहा विवाद सुलझाया गया.

वहीं, दोपटा निवासी शिव शंकर प्रसाद का रमेश साव और लटन राजवंशी के साथ भूमि विवाद तथा रजौली नीमाटांड़ निवासी मीणा देवी का राजेंद्र मांझी के साथ विवाद भी दोनों पक्षों की सहमति और उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर निष्पादित किया गया.

जमीन विवाद में झगड़ा नहीं करने की अपील

मामलों के निष्पादन के बाद अंचल कर्मियों ने ग्रामीणों से अपील की कि जमीन से जुड़े विवाद को लेकर आपस में तनाव, मारपीट या झगड़ा न करें. उन्होंने कहा कि किसी भी भूमि विवाद के समाधान के लिए प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाले जनता दरबार में पहुंचकर अपनी शिकायत रख सकते हैं.

अंचल कर्मियों ने बताया कि छोटे-छोटे भूमि विवादों को स्थानीय स्तर पर सुलझाना जनता दरबार का उद्देश्य है. इससे लोगों को त्वरित राहत मिलने के साथ ही आपसी सौहार्द बनाए रखने में भी मदद मिलती है.

जनता दरबार के दौरान गृहरक्षक के जवान और दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कुमार मनीष देव

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >