स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां शुरू, पूर्वाभ्यास में नौ बटालियन ने लिया हिस्सा

NAWADA NEWS.जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गयीं हैं. विभिन्न सुरक्षा बलों और संगठनों की टुकड़ियों ने पूर्वाभ्यास परेड में भाग लिया. दरअसल सोमवार से हरिश्चंद्र स्टेडियम मैदान में परेड का नियमित अभ्यास शुरू हो गया है.

15 अगस्त को सुबह नौ बजे परेड की सलामी और ध्वजारोहण

प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय

जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गयीं हैं. विभिन्न सुरक्षा बलों और संगठनों की टुकड़ियों ने पूर्वाभ्यास परेड में भाग लिया. दरअसल सोमवार से हरिश्चंद्र स्टेडियम मैदान में परेड का नियमित अभ्यास शुरू हो गया है. 13 अगस्त को फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल होगी, जबकि 14 अगस्त को विश्राम रहेगा. स्वतंत्रता दिवस के दिन 15 अगस्त को सुबह 9 बजे से परेड की सलामी और ध्वजारोहण होगा. इसके बाद टाउन हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे. इनमें शहर के स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे. स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी भी निकाली जायेगी. एसडीओ ने निर्देश दिया है कि 14 अगस्त को सभी निकाय प्रमुख शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई और माल्यार्पण सुनिश्चित करें. पूर्वाभ्यास के दौरान सार्जेंट-1 ओम प्रकाश, सार्जेंट-2 तरुण कुमार और सार्जेंट अरुण कुमार मौजूद रहे. इस मौके पर कुल नौ बटालियन शामिल हुईं. इनमें बिहार सशस्त्र पुलिस, पुरुष जिला सशस्त्र पुलिस, महिला जिला सशस्त्र पुलिस, गृह रक्षा वाहिनी के अलावा एनसीसी और स्काउट-गाइड के लड़के भी सम्मिलित थे. जिले में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है. लोग स्वतंत्रता दिवस का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और समारोह को सफल बनाने के लिए तैयारियों में जुटे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BABLU KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >