नवादा के प्रवीण कुमार का मगध विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन, गांव और परिवार में खुशी की लहर

नवादा के होनहार प्रवीण कुमार ने अपनी मेहनत और लगन से मगध विश्वविद्यालय में समाजशास्त्र विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन पाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से उच्च शिक्षा प्राप्त कर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है.

Nawada News: "कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती और मेहनत करने वालों की मेहनत कभी बेकार नहीं जाती"—इस पंक्ति को नवादा के होनहार लाल प्रवीण कुमार ने सच साबित कर दिखाया है. सदर प्रखंड के आषाढ़ी करमचक गांव निवासी शिक्षक रविन्द्र कुमार एवं शिक्षिका शशि सिन्हा के पुत्र प्रवीण कुमार ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बल पर मगध विश्वविद्यालय में समाजशास्त्र विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर सफलता हासिल की है.

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से प्राप्त की उच्च शिक्षा

अपनी सफलता के बारे में बात करते हुए प्रवीण ने बताया कि उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नवादा स्थित ज्ञान भारती स्कूल से पूरी की. इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए प्रतिष्ठित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में दाखिला लिया, जहां से उन्होंने समाजशास्त्र में उच्च शिक्षा ग्रहण कर अपने लक्ष्य को हासिल किया.

प्रवीण ने बताया कि परिवार और गुरुजनों के सही मार्गदर्शन के कारण ही उन्होंने कला (Arts) क्षेत्र का चुनाव किया और जोखिमों से भरे अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ते रहे.

माता-पिता और गुरुजनों को दिया सफलता का श्रेय

माता-पिता दोनों के शिक्षक होने के कारण घर में शुरू से ही शिक्षा का माहौल रहा. प्रवीण की इस शानदार सफलता से पूरे इलाके के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं, वहीं उनके माता-पिता, परिजनों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है. बधाई देने वालों का उनके घर पर तांता लगा हुआ है.

Also Read: नवादा: अकबरपुर के बरेब में सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल, सावन में गूंजता हर-हर महादेव तो मुहर्रम में निकलता है ताजिया


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >