नवादा: रोमांचक फाइनल में नीलगिरी हाउस बना चैंपियन, अरावली हाउस को एक रन से हराया

नवादा में आयोजित इंटर-हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. नीलगिरी हाउस ने अरावली हाउस को कड़े संघर्ष के बाद एक रन से हराकर खिताब अपने नाम किया. इस जीत से छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल रहा.

Nawada News: पकरीबरावां प्रखंड की उत्तरी ग्राम पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय सुदनपुर उर्दू में रविवार को आयोजित इंटर-हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच की चरम सीमा तक पहुंच गया . अंतिम गेंद तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में नीलगिरी हाउस ने अरावली हाउस को एक रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया . रोमांचक मैच ने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों को अंत तक उत्साहित बनाए रखा .

नीलगिरी हाउस ने बनाया 15 रन

टॉस जीतकर नीलगिरी हाउस के कप्तान विशाल कुमार ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया . निर्धारित छह ओवर में टीम ने आठ विकेट खोकर 15 रन बनाए . कठिन परिस्थितियों में महेश कुमार ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए 10 रन बनाए और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया .

एक रन से चूका अरावली हाउस

16 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अरावली हाउस की टीम ने भी शानदार संघर्ष किया . कप्तान शिवानी ने छह रनों की उपयोगी पारी खेली, लेकिन नीलगिरी हाउस के गेंदबाजों ने सधी हुई गेंदबाजी करते हुए विपक्षी टीम को 14 रन पर रोक दिया . अंतिम गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में नीलगिरी हाउस ने एक रन से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया .

महेश कुमार बने मैन ऑफ द मैच

बेहतरीन बल्लेबाजी और शानदार प्रदर्शन के लिए महेश कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया . मैच शुरू होने से पहले विद्यालय के प्रधान शिक्षक डॉ. मुकेश कुमार सिन्हा, वरीय शिक्षक मो. अख्तर, शिक्षक मो. सोहराब कुरैशी, अभिजीत कुमार एवं अजय कुमार विश्वकर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया . राष्ट्रगान के बाद प्रतियोगिता की शुरुआत हुई .

खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

प्रतियोगिता का संचालन हबीबा ने उद्घोषक के रूप में किया, जबकि अंपायर की भूमिका अजय कुमार विश्वकर्मा ने निभाई . समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया . इस दौरान विवेक, हर्ष, जैनब, सोनम, अमृता, जैकी, पीयूष, रुही, राजीव, बबलू, विक्रम, करीना, हसीना, छोटी और जीविका सहित सभी प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बन रहा था .

खेल से विकसित होती है नेतृत्व क्षमता

विद्यालय के प्रधान शिक्षक डॉ. मुकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करती हैं . उन्होंने कहा कि विद्यालय में आगे भी इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, ताकि बच्चों की खेल प्रतिभा को बेहतर मंच मिल सके .

इसे भी पढ़ें: बंटी यादव मर्डर केस: पीड़ित परिवार से मिले खेसारी लाल यादव, बोले- पुलिस असली तस्करों को नहीं पकड़ पाती


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vishwanath Kumar

Published by: Vivek Ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >