नवादा में 10 दिनों से जला है ट्रांसफार्मर, बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों ने टायर जलाकर किया सड़क जाम

गोविंदपुर में 10 दिनों से ट्रांसफार्मर जला होने के कारण बिजली संकट बना हुआ है. समस्या से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को मुख्य मार्ग पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया. बिजली विभाग ने जल्द ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया.

Transformer Jala: गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत गोविंदपुर पंचायत के दर्शन गांव के वार्ड नंबर 11 में पिछले 10 दिनों से ट्रांसफार्मर जला रहने के कारण बिजली संकट गहराया हुआ है. बिजली विभाग की ओर से समस्या का समाधान नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार सुबह करीब आठ बजे बिहार-झारखंड सीमा से सटे गोविंदपुर-बरेव मुख्य मार्ग को दर्शन गांव के समीप टायर जलाकर जाम कर दिया.

सड़क जाम होते ही मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. करीब आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा. सूचना मिलने के बाद बिजली विभाग की ओर से ग्रामीणों को जल्द नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया. इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया.

10 दिनों से गांव में बिजली आपूर्ति ठप

ग्रामीणों ने बताया कि करीब 10 दिनों से गांव का ट्रांसफार्मर जला हुआ है. इसकी जानकारी बिजली विभाग को लिखित आवेदन के माध्यम से भी दी गयी, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया. बिजली नहीं रहने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है.

ग्रामीणों ने बताया कि बिजली आपूर्ति बाधित रहने से पानी की समस्या भी उत्पन्न हो गयी है. वहीं, भीषण गर्मी में पंखा नहीं चलने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

ट्रांसफार्मर नहीं लगा तो फिर करेंगे सड़क जाम

ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग की ओर से कई बार जल्द ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन दिया गया, लेकिन अब तक ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया. इसी से परेशान होकर ग्रामीणों को सड़क पर उतरकर मुख्य मार्ग जाम करना पड़ा.

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि एक दिन के अंदर गांव में नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया, तो अगले दिन गोविंदपुर-बरेव मुख्य मार्ग को पूर्ण रूप से जाम कर दिया जाएगा.

जेई ने कहा, सोमवार को ही लगेगा ट्रांसफार्मर

इस संबंध में बिजली विभाग के जेई धर्मजय कुमार ने बताया कि सोमवार को ही गांव में नया ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा. विभाग की ओर से ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने की बात कही गयी है.

इसे भी पढ़ें: Watch Video: 8 कमरों का घर, फिर भी छत पर जिंदगी! पटना में बाढ़ की भयावह तस्वीर, जानिए Ground Realit

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >