नवादा के रजौली में बाइक और टोटो में भीषण टक्कर, 17 वर्षीय युवक का पैर तीन जगह से टूटा, गया रेफर

रजौली में बाइक और टोटो की भीषण टक्कर में 17 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल. पैर में तीन फ्रैक्चर होने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए गया रेफर किया गया.

Nawada News: नवादा जिले अंतर्गत रजौली क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों के बीच रजौली स्थित वन विभाग कार्यालय के समीप एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी. तेज रफ्तार बाइक और टोटो के बीच हुई सीधी भिड़ंत में बाइक सवार महादेव मोड़ निवासी शिवम प्रसाद का 17 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक का दायां पैर तीन अलग-अलग स्थानों से टूट (फ्रैक्चर हो) गया.

अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गया रेफर

दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से लहूलुहान युवक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल रजौली पहुंचाया गया. वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. गुलाम अनीश ने तुरंत प्राथमिक उपचार शुरू किया. हालांकि, पैर में तीन जगह गंभीर फ्रैक्चर होने और युवक की स्थिति को चिंताजनक देखते हुए डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया. युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए निजी वाहन से गया लेकर रवाना हो गए.

टोटो चालकों की मनमानी और 'लहरिया कट' ड्राइविंग बनी आफत

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने क्षेत्र में टोटो चालकों की बेकाबू रफ्तार, क्षमता से अधिक सवारी बैठाने और बीच सड़क पर अचानक वाहन रोकने पर कड़ा आक्रोश जताया. साथ ही, क्षेत्र की सड़कों पर कम उम्र के युवाओं द्वारा 'लहरिया कट' मारकर खतरनाक तरीके से बाइक चलाने और स्टंटबाजी करने पर भी गंभीर सवाल खड़े किए. लोगों का कहना है कि पुलिस-प्रशासन द्वारा वाहनों की सख्त चेकिंग न चलाए जाने से आए दिन निर्दोष लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं.

पुलिस ने दोनों वाहनों को किया जब्त, कार्रवाई जारी

मामले की जानकारी देते हुए रजौली थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने बताया कि दुर्घटना का मामला संज्ञान में आया है. पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर सुरक्षित कर लिया है. पीड़ित परिवार की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: नवादा में नाली का पानी गिराने पर भिड़े चचेरे भाई, आपसी विवाद में एक की मौत, आरोपी फरार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kr manish dev

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >