नवादा: सिरदला अंचल कार्यालय में जनता दरबार, जमीन के पांच मामलों का मौके पर हुआ समाधान

सिरदला अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में भूमि संबंधी 5 मामले पहुंचे. जांच-पड़ताल के बाद सभी मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली.

Nawada Janata Darbar: सिरदला अंचल कार्यालय में शनिवार को भूमि संबंधी मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में भूमि संबंधी समस्याओं से जुड़े कुल पांच आवेदन प्राप्त हुए. जांच-पड़ताल और संबंधित कागजातों के अवलोकन के बाद सभी पांच मामलों का ऑनस्पॉट निष्पादन कर दिया गया. इससे अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे रैयतों को राहत मिली.

कागजातों की जांच के बाद हुआ मामलों का निष्पादन

जनता दरबार में जमीन से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर ग्रामीण पहुंचे. अंचल कर्मियों ने प्राप्त आवेदनों की जांच की और संबंधित दस्तावेजों का अवलोकन किया. इसके बाद नियमानुसार सभी मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया. मौके पर अंचल अधिकारी प्रेम आनंद प्रसाद, अंचल लिपिक नवीन कुमार, ऑपरेटर पिंटू कुमार, बड़ा बाबू बालगोविंद प्रसाद तथा थाना एसआई विकास कुमार मौजूद रहे.

हर शनिवार लगाया जाता है जनता दरबार

सीओ प्रेम आनंद प्रसाद ने बताया कि जमीन से संबंधित मामलों के समाधान के लिए प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार लगाया जाता है. इसका उद्देश्य आम लोगों की भूमि संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है.

उन्होंने रैयतों से अपील की कि वे अपनी समस्या से संबंधित सही और पूर्ण कागजात के साथ जनता दरबार में पहुंचें. दस्तावेजों की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाती है. आवश्यक कागजात उपलब्ध रहने से आवेदनों का जल्द निष्पादन करने में सुविधा होती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विशाल कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >