नवादा के रजौली में आकाशीय बिजली गिरने से लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

नवादा जिले के रजौली प्रखंड में वज्रपात से धान रोपनी कर रहे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. अचानक मौसम बदलने और बिजली गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया. प्रशासन द्वारा मुआवजे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

Nawada News: नवादा जिले अंतर्गत रजौली प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार की शाम कुदरत का कहर देखने को मिला. अमावां पूर्वी पंचायत के दरियापुर गांव के समीप खेतों में धान की रोपनी कर रहे लोगों पर अचानक आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिर पड़ी. इस दर्दनाक हादसे में खेत में काम कर रहे तीन लोगों की मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई, जबकि अचानक हुई घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

अचानक बदला मौसम का मिजाज, मची चीख-पुकार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार की शाम दर्जनों मजदूर दरियापुर गांव के पास खेतों में धान की रोपनी का कार्य कर रहे थे. इसी बीच अचानक आसमान में काले बादल छा गए और तेज गर्जना के साथ जोरदार कड़कड़ाहट के बीच वज्रपात हुआ. आकाशीय बिजली सीधे रोपनी कर रहे मजदूरों पर आ गिरी. जब तक आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसान व ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे, तब तक तीन मजदूरों ने दम तोड़ दिया था.

गांव में छाया मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे की खबर जैसे ही दरियापुर और आसपास के गांवों में फैली, देखते ही देखते घटनास्थल पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. एक साथ तीन लोगों की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गई और स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा और शोक की लहर दौड़ गई है.

प्रशासन को दी गई सूचना

स्थानीय ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस और रजौली अंचल प्रशासन को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया व आपदा राहत कोष के तहत मुआवजा प्रदान करने की कागजी कार्रवाई शुरू कर दी.

Also Read: नवादा: 240 लीटर महुआ शराब के साथ बाइक बरामद, पुलिस को चकमा देकर फरार हुए तस्कर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bablu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >