Nawada Police: रजौली थाना पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत छापेमारी कर तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने थाना क्षेत्र के सिरोडाबर और महादेव मोड़ में कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार किया. यह कार्रवाई न्यायालय से निर्गत वारंट के आलोक में की गयी.
थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी अपने-अपने घरों में छिपे हुए हैं. सूचना के आधार पर पुलिस बल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित ठिकानों पर छापेमारी की.
तीन वारंटियों की हुई गिरफ्तारी
गिरफ्तार वारंटियों की पहचान सिरोडाबर गांव निवासी दुखी यादव के पुत्र सुभाष यादव उर्फ सुरेश यादव, महादेव मोड़ निवासी संतोष राजवंशी के पुत्र रोहित कुमार और महादेव सिंह के पुत्र कन्हैया कुमार के रूप में हुई है.
पुलिस के अनुसार, तीनों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था और पुलिस को लंबे समय से इनकी तलाश थी.
मेडिकल जांच के बाद भेजे गए जेल
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तीनों वारंटियों को सोमवार को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगाने और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा.
इसे भी पढ़ें: Watch Video: 8 कमरों का घर, फिर भी छत पर जिंदगी! पटना में बाढ़ की भयावह तस्वीर, जानिए Ground Reality
