नवादा तिलैया जंक्शन पर मालगाड़ी के आगे युवक ने दे दी जान, सिर धड़ से हुआ अलग

Nawada News : नवादा जिले के हिसुआ स्थित किउल-गया रेलखंड के तिलैया जंक्शन पर रविवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. एक युवक ने मालगाड़ी के सामने आकर अपनी जान दे दी. घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी और लोगों की भारी भीड़ जुट गई.

Nawada News : (उदय कुमार भारती) नवादा जिले के हिसुआ स्थित किउल-गया रेलखंड के तिलैया जंक्शन पर रविवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. एक युवक ने मालगाड़ी के सामने आकर अपनी जान दे दी. घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी और लोगों की भारी भीड़ जुट गई.

पहले नहीं हुई पहचान, बाद में खुली युवक की पहचान

घटना के बाद शुरुआत में युवक की पहचान नहीं हो सकी थी. बाद में तिलैया जंक्शन के समीप राहुल नगर के लोगों ने उसकी पहचान गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के कुर्कीहार गांव निवासी भोला मांझी के रूप में की. बताया गया कि वह अपनी बहन बसंती देवी और बहनोई अरुण मांझी के यहां राहुल नगर आया हुआ था.

मालगाड़ी गुजरते ही पटरी पर रख दिया सिर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कोडरमा से राजगीर की ओर जा रही मालगाड़ी तिलैया जंक्शन से गुजर रही थी. इसी दौरान युवक ने अचानक अपना सिर पटरी के भीतर डाल दिया. ट्रेन की चपेट में आने से उसका सिर धड़ से अलग हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की चर्चा

स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. हालांकि उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसका स्पष्ट कारण अब तक सामने नहीं आ सका है.

जीआरपी पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए

घटना की सूचना मिलते ही तिलैया जंक्शन जीआरपी कार्यालय से पुलिस मौके पर पहुंची. स्टेशन मास्टर और रेलवे कर्मियों ने भी घटनास्थल का जायजा लिया. बाद में नवादा जीआरपी को सूचना देकर शव को कब्जे में लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

Also Read : महंगी गैस ने बढ़ाई मुश्किलें, मलमास मेले में होटल और भंडारे अब कोयले के सहारे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

विवेक सिंह माता सीता की धरती और मिथिला का द्वार कहे जाने वाले समस्तीपुर जिले से आते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले #The_Newsdharma के साथ डिजिटल मीडिया, ग्राउंड रिपोर्टिंग , और न्यूज़ लेखन के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रहा है. सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, युवा, महिला सुरक्षा और जनता से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि रखते हैं. सरल, तथ्यात्मक और प्रभावी लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण खबरें और मुद्दे पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं. NGO अमर शहीद बिपिन सिंह फाउंडेशन के साथ जुड़कर सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण ,रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी कार्य करने का अनुभव हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >