Nawada news : सब्जी मंडियों में छायी नरमी, गोभी और शिमला मिर्च के दाम गिरे, देखें आज की रेट लिस्ट.

Nawada news : नवादा के बाजारों में आज सब्जियों के दाम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. जहां आलू और भिंडी महंगी हुई हैं, वहीं अधिकांश हरी सब्जियों की कीमतों में 20 से 30 रुपये तक की गिरावट आयी है. अनाज मंडी में भी दाल और चावल के भाव स्थिर बने हुए हैं.

Nawada news : नवादा से आशुतोष कुमार की रिर्पोट. मौसम में बदलाव के साथ ही नवादा की मंडियों में सब्जियों और फलों के दामों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. गुरुवार को बाजार में कई प्रमुख सब्जियों के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज की गयी, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिली है. विशेष रूप से गोभी, टमाटर, बैगन और शिमला मिर्च की कीमतों में कमी आयी है. हालांकि, आलू और भिंडी के दाम में कल की तुलना में थोड़ी तेजी देखी गयी. प्याज की कीमत 14 रुपये प्रति किलो पर स्थिर बनी हुई है. गोभी और शिमला मिर्च, जो कल तक 60 रुपये प्रति किलो थे, आज गिरकर क्रमशः 40 और 30 रुपये पर आ गये हैं. वहीं करेला और बंदगोभी के भाव में भी भारी कमी देखी गयी है.

नवादा मंडी: आज का भाव (सब्जी व अनाज)

सब्जीआज (₹/किलो)कल (₹/किलो)
प्याज1414
आलू1310
टमाटर2430
गोभी4060
बैगन2030
भिंडी1815
बंदगोभी1540
शिमला मिर्च3060
हरी मिर्च4253
करेला2540

अनाज का भाव (₹ प्रति क्विंटल):

चावल (साधारण): 3000–4500

गेहूं: 2450–2650

मक्का: 2100–2350

चना दाल: 7200–8400

अरहर दाल: 13500–14500

मसूर दाल: 7400–8600

मूंग दाल: 8500–9800

सरसों: 5400–6200

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: PANCHDEV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >