नवादा पुलिस का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में हत्या के प्रयास और शराब तस्करी में 35 अपराधी गिरफ्तार

Nawada News : नवादा पुलिस ने अपराध नियंत्रण और अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है. बीते 24 घंटे के अंदर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी और वाहन जांच अभियान चलाकर पुलिस ने हत्या के प्रयास, लूट और शराब तस्करी समेत कई मामलों में कुल 35 आरोपितों को गिरफ्तार किया है.

(नवादा से आशुतोष कुमार की रिपोर्ट)

Nawada News : नवादा पुलिस ने अपराध नियंत्रण और अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है. बीते 24 घंटे के अंदर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी और वाहन जांच अभियान चलाकर पुलिस ने हत्या के प्रयास, लूट और शराब तस्करी समेत कई मामलों में कुल 35 आरोपितों को गिरफ्तार किया है.

हत्या के प्रयास मामले में सबसे ज्यादा गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार हत्या के प्रयास के मामले में सर्वाधिक सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा मद्य निषेध अधिनियम के तहत छह लोगों को पकड़ा गया.

लूट और एससी-एसटी एक्ट के आरोपी भी पकड़े गए

अभियान के दौरान एससी-एसटी एक्ट के एक आरोपी, लूट कांड के एक आरोपी तथा अन्य विभिन्न मामलों में 20 आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

शराब कारोबारियों पर कसा शिकंजा

जिलेभर में शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस ने 12 लीटर महुआ शराब और 29.034 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार जारी सख्ती के रूप में देखा जा रहा है.

235 वाहनों की जांच, 50 हजार जुर्माना वसूला

वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 235 वाहनों की सघन जांच की. यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से 50 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया. पुलिस का कहना है कि यह अभियान सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण दोनों को ध्यान में रखकर चलाया जा रहा है.

बाइक, ऑटो और समरसेबुल भी बरामद

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल, एक ऑटो और एक समरसेबुल भी बरामद किया है. हालांकि वारंट और कुर्की निष्पादन की संख्या शून्य रही, लेकिन गिरफ्तारी और बरामदगी के आंकड़े पुलिस की सक्रियता को दर्शा रहे हैं.

अपराधियों को सख्त संदेश

नवादा पुलिस की इस कार्रवाई को आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने वाला माना जा रहा है. साथ ही अपराधियों और अवैध कारोबारियों को यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

विवेक सिंह माता सीता की धरती और मिथिला का द्वार कहे जाने वाले समस्तीपुर जिले से आते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले #The_Newsdharma के साथ डिजिटल मीडिया, ग्राउंड रिपोर्टिंग , और न्यूज़ लेखन के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रहा है. सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, युवा, महिला सुरक्षा और जनता से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि रखते हैं. सरल, तथ्यात्मक और प्रभावी लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण खबरें और मुद्दे पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं. NGO अमर शहीद बिपिन सिंह फाउंडेशन के साथ जुड़कर सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण ,रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी कार्य करने का अनुभव हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >