Nawada News. नवादा में स्थित गोवर्धन मंदिर दक्षिण बिहार का सबसे भव्य, आकर्षक और खूबसूरत धार्मिक स्थल माना जाता है. यह मंदिर मुख्य रूप से भगवान राधा-कृष्ण को समर्पित है और अपनी बेहतरीन दक्षिण भारतीय (द्रविड़) स्थापत्य शैली के लिए पूरे क्षेत्र में प्रसिद्ध है. मंदिर में बुधवार को महायज्ञ होगा.
संध्या आरती का विशेष महत्व
मंदिर में प्रतिदिन सुबह और शाम को विशेष आरती का आयोजन होता है. शाम को होने वाली महासंध्या आरती में भाग लेने के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं. रात के समय रंग-बिरंगी लाइटों की रोशनी में इस मंदिर की खूबसूरती देखते ही बनती है. मंदिर कि सजावट के लिए लाइटों का विशेष ध्यान रखा गया है, जो श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है.
मंदिरों में महायज्ञ और आरती
सुबह 8:00 बजे से-गोवर्धन मंदिर में महायज्ञ.
शाम 6:00 बजे- संकटमोचन मंदिर में महाआरती.
