Bihar News: नवादा में डायरिया का कहर जारी, मरीजों की संख्या 40 के पार, एक बच्चे की मौत…

Nawada News: नवादा के हिसुआ नगर पर्षद के गांधी टोला और प्रोफेसर कॉलोनी के समीप डायरिया फैली हुई है. अब मरीजों की संख्या 40 के पार पहुँच गई है. एक बच्चे की मौत भी हो गई है.

Nawada News: नवादा के हिसुआ नगर पर्षद के गांधी टोला और प्रोफेसर कॉलोनी के समीप के तालाब के आसपास के मुहल्लों में गुरुवार की रात से डायरिया फैल गयी है़ एक के बाद एक लोग बीमार हो रहे हैं. अब तक 40 से अधिक लोगों के बीमार होने की सूचना है. यह संख्या कल तक 30 थी, धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है जो चिंताजनक है.

बता दें कि लोगों को गुरुवार की रात ही हिसुआ अस्पताल ले जाया गया. इनमें से कई लोग गंभीर रूप से बीमार थे जिनको सदर अस्पताल ले जाया गया. सदर अस्पताल में बेड की संख्या में कमी के कारण नीचे लेटाकर इलाज चल रहा है.

Also Read: नवादा में डायरिया से एक साथ 30 लोग बीमार, अस्पताल में बेड की कमी, जमीन पर लेटाकर हो रहा इलाज…

डायरिया से एक बच्चे की हुई मौत

जानकारी के मुताबिक डायरिया से पीड़ित राजेश मांझी की आठ वर्षीय बेटे की मौत हो गई है. इधर, हिसुआ अस्पताल से चिकित्सकों की टीम शुक्रवार को गांव पहुंची और लोगों का इलाज किया. टीम में चिकित्सा प्रभारी डॉ शैलेंद्र कुमार, स्वास्थ्य मैनेजर अतुल राजू, स्वास्थ्यकर्मी नलिन शर्मा, डॉ राजीव रंजन, जीएनएम उमा शामिल हैं. हिसुआ सीएचसी और गांधी टोला के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात ही डायरिया फैला.

Also Read: औरंगाबाद के फेसर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत, पत्नी का इलाज कराने जा रहा था गया…

इनलोगों की भी स्थिति गंभीर

इससे स्थानीय विकास कुमार (आठ वर्ष), भीम कुमार (आठ वर्ष), नंदनी कुमारी (पांच वर्ष), कुणाल कुमार (तीन वर्ष), प्रीति कुमारी (12 वर्ष), लाक्षो देवी (27 वर्ष), सोना देवी (26 वर्ष), भूषण मांझी (62वर्ष), सुमन कुमार (आठ वर्ष), टुन्नी देवी (20 वर्ष), रोहित कुमार (17 वर्ष), प्रमोद मांझी, सुरेश मांझी, बालक मांझी, जेहल मांझी सहित कई लोग बीमार हैं. जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

 40 विभूतियों को किया गया सम्मानित, क्या बोले उपसभापति हरिवंश?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >