Nawada News: नेमदरगंज पंचायत सरकार भवन में लगा सहयोग शिविर, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर

Nawada News: जमीन विवाद, पेंशन, राशन और बिजली से जुड़े मामलों के लिए पहुंचे ग्रामीण मंत्री के पास

Nawada News: (अनिल कुमार)अकबरपुर प्रखंड के नेमदरगंज पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया.शिविर का उद्देश्य आम जनता की शिकायतों का त्वरित एवं ऑन-द-स्पॉट समाधान करना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता रजौली अनुमंडल पदाधिकारी स्वतंत्र कुमार शुमन ने की.

कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों ने फीता काटकर किया. शिविर शुरू होने से पूर्व स्थानीय मुखिया उदय कुमार यादव ने अनुमंडल पदाधिकारी को बुके एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया.

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राधा रमण मुरारी, अंचल अधिकारी संजय कुमार प्रसाद, अकबरपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार सिन्हा, नेमदरगंज थाना के सहायक थाना प्रभारी प्रेम कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। लोगों ने जमीन विवाद, वृद्धावस्था पेंशन, राशन कार्ड, बिजली, सड़क एवं अन्य जनसमस्याओं से जुड़े आवेदन अधिकारियों को सौंपे.

अधिकारियों ने कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया, जबकि शेष आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का आश्वासन दिया गया.

30 दिनों के भीतर होगा शिकायतों का निष्पादन

अनुमंडल पदाधिकारी स्वतंत्र कुमार शुमन ने कहा कि बिहार सरकार की यह योजना प्रशासन को गांव स्तर तक पहुंचाने का प्रयास है, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार प्रखंड या जिला कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े.

उन्होंने बताया कि प्रत्येक महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन 30 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा.

एसडीओ ने कहा कि निर्धारित समय सीमा में समस्या का समाधान नहीं होने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी। पूरी प्रक्रिया की निगरानी सीधे मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा की जा रही है, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहे.

हेल्पलाइन और ऑनलाइन शिकायत की भी सुविधा

उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराने की अपील की. साथ ही बताया कि नागरिक 1100 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा ऑनलाइन माध्यम से भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

Also Read: नवादा में आज: शहर में आज का कार्यक्रम, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर, जानिए एक क्लिक में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Pandey

विवेक पाण्डेय टीवी चैनल के माध्यम से पिछले 6 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हूं . करियर की शुरुआत Network 10 National News Channel से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहा हूं. देश और राज्य की राजनीति, कृषि और शिक्षा में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >