Nawada News: दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष

Nawada News: नवादा जिले के गोविंदपुर के विनोबा नगर में आपसी-विवाद के चार लोग घायल जानिए पूरी खबर नीचे

Nawada News: ( जावेद) नवादा जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के विनोबा नगर में मंगलवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. घटना में एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला और एक पुरुष की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोविंदपुर में चल रहा है.

लंबे समय से चल रहा था जमीन को लेकर विवाद

जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. मंगलवार को इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया.

लाठी-डंडे से हमला, चार लोग घायल

घटना के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए. आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोविंदपुर पहुंचाया गया.

सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची और घायलों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटाई. पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इलाके में बना रहा तनाव का माहौल

घायलों के परिजनों ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने अचानक हमला कर दिया, जिससे कई लोग घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में कुछ देर तक तनाव का माहौल बना रहा.

नामजद प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी

मामले को लेकर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

Also Read: नवादा में आज: शहर में आज का कार्यक्रम, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर, जानिए एक क्लिक में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Pandey

विवेक पाण्डेय टीवी चैनल के माध्यम से पिछले 6 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हूं . करियर की शुरुआत Network 10 National News Channel से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहा हूं. देश और राज्य की राजनीति, कृषि और शिक्षा में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >