Nawada News: सामाजिक एकजुटता से राष्ट्र निर्माण को बल मिलेगा, अखिल भारतीय श्रोत्रिय विप्र महासंघ की बैठक संपन्न

नवादा में अखिल भारतीय श्रोत्रिय विप्र महासंघ की बैठक आयोजित हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र शांडिल्य ने सामाजिक एकता और राष्ट्र निर्माण पर जोर दिया।

Nawada News: नवादा शहर के शोभनाथ मंदिर के समीप मंगलवार को अखिल भारतीय श्रोत्रिय विप्र महासंघ की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई. जिलाध्यक्ष रश्मि पांडेय के नेतृत्व में संपन्न हुई इस बैठक का संचालन प्रदेश अध्यक्ष अमित आनंद एवं प्रेमशंकर पाण्डेय ने संयुक्त रूप से किया. बैठक में सामाजिक एकजुटता, संगठन विस्तार और समाज के कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया गया.

मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित होगा प्रतिभा सम्मान समारोह

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र शांडिल्य ने कहा कि सामाजिक एकता से ही राष्ट्र निर्माण को बल मिलता है. उन्होंने घोषणा की कि कड़ी मेहनत से उत्कृष्ट सफलता हासिल करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए जल्द ही प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा. इसके साथ ही बिहार सरकार द्वारा कराए जा रहे सर्वे में आ रही व्यावहारिक दिक्कतों को दूर करने के लिए संबंधित जिले के डीएम से वार्ता करने पर भी सहमति बनी.

सहयोग से ही मजबूत होगा संगठन

राष्ट्रीय महासचिव विजय पाण्डेय एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल उपाध्याय ने कहा कि आपसी सहयोग से ही संगठन को मजबूती मिलती है. वहीं प्रदेश अध्यक्ष अमित आनंद और प्रेमशंकर पाण्डेय ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज और देश की उन्नति का मार्ग प्रशस्त करना है. कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने श्रोत्रिय ब्राह्मणों की विभिन्न संस्थाओं को एक मंच पर लाने के संकल्प को दोहराया.

महासंघ में नई जिम्मेदारियों का हुआ बंटवारा

बैठक में प्रो. बच्चन पांडेय, शिक्षाविद् अजय पांडेय, ललित किशोर पांडेय, राजेंद्र पांडेय और नवल किशोर पांडेय को संरक्षक बनाया गया. वहीं जिला समिति में शिवाकांत पांडेय उर्फ मंटु पांडेय को जिला सचिव, संजय पांडेय, नंदकिशोर पांडेय व अजय पांडेय को जिला उपाध्यक्ष और कृति पांडेय को जिला युवा अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई. रोह प्रखंड अध्यक्ष के रूप में प्रभाकर मणिकांत पांडेय को मनोनीत किया गया. बैठक में गया जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, अभय पांडेय, प्रमोद पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >