नवादा में 65 साल का बुजुर्ग कर रहा था साइबर ठगी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Nawada News : नवादा के वारिसलीगंज थाना इलाके में साइबर ठगी मामले की जांच के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. चकवाय गांव निवासी 65 वर्षीय विरेन्द्र सिंह को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उन्हें उस समय दबोचा, जब वह हथियार को गांव के बधार में छिपाने जा रहे थे.

Nawada News : (विपिन कुमार) नवादा के वारिसलीगंज थाना इलाके में साइबर ठगी मामले की जांच के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. चकवाय गांव निवासी 65 वर्षीय विरेन्द्र सिंह को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उन्हें उस समय दबोचा, जब वह हथियार को गांव के बधार में छिपाने जा रहे थे.

साइबर ठगी मामले में हुई थी छापेमारी

जानकारी के अनुसार मंगलवार को जिले की साइबर थाना पुलिस ने विरेन्द्र सिंह के घर पर छापेमारी की थी. इस कार्रवाई में साइबर ठगी के धंधे में लिप्त तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया था. पुलिस की कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था.

दोबारा छापेमारी के डर से उठाया कदम

बताया जा रहा है कि पुलिस की छापेमारी के बाद विरेन्द्र सिंह को आशंका थी कि फिर से जांच हो सकती है. इसी डर से वह हथियार को गांव के बधार में छिपाने के लिए ले जा रहे थे. इसकी गुप्त सूचना पुलिस को मिल गई.

सूचना मिलते ही पुलिस ने की कार्रवाई

सूचना मिलते ही वारिसलीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और विरेन्द्र सिंह को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हथियार कहां से आया और उसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था.

प्रेसवार्ता के बाद होगा बड़ा खुलासा

पुलिस सूत्रों के अनुसार पूरे मामले का विस्तृत खुलासा बुधवार को सुबह 11 बजे आयोजित प्रेसवार्ता में किया जाएगा. साइबर ठगी और हथियार बरामदगी को लेकर पुलिस कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कर सकती है.

Also Read : बेगूसराय में अवैध गर्भपात ने ली महिला की जान, क्लिनिक में मौत के बाद हंगामा, नर्स ताला लगाकर फरार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

विवेक सिंह माता सीता की धरती और मिथिला का द्वार कहे जाने वाले समस्तीपुर जिले से आते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले #The_Newsdharma के साथ डिजिटल मीडिया, ग्राउंड रिपोर्टिंग , और न्यूज़ लेखन के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रहा है. सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, युवा, महिला सुरक्षा और जनता से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि रखते हैं. सरल, तथ्यात्मक और प्रभावी लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण खबरें और मुद्दे पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं. NGO अमर शहीद बिपिन सिंह फाउंडेशन के साथ जुड़कर सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण ,रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी कार्य करने का अनुभव हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >