नवादा में डायरिया से एक साथ 30 लोग बीमार, अस्पताल में बेड की कमी, जमीन पर लेटाकर हो रहा इलाज…

Nawada News: बिहार के नवादा में डायरिया ने अपना कहर बरपाया है. मुफस्सिल क्षेत्र में और हिसुआ के गांधी टोला में डायरिया से 30 लोग बीमार हो गए हैं. जिसके बाद सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है.

Nawada News: बिहार के नवादा में डायरिया ने अपना कहर बरपाया है. मुफस्सिल क्षेत्र में और हिसुआ के गांधी टोला में डायरिया से 30 लोग बीमार हो गए हैं. जिसके बाद सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. बता दें कि एक साथ इतने मरीजों के पहुंचने पर अस्पताल में बेड की कमी हो गई. जिसके बाद कई मरीजों का इलाज जमीन पर लेटाकर चिकित्सकों को करना पड़ा.

इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे मरीजों ने कहा कि गुरुवार की रात हुई तेज बारिश के बाद क्षेत्र में जलजमाव हो गया था. जिससे इलाके में गंदगी फैल गई. उसमें कई प्रकार के कीड़े मकोड़े आ गए. स्थानीय लोगों को आशंका है की इसी की वजह से सभी लोग बीमार पड़े है.

Also Read: पटना घाट से पटना साहिब स्टेशन जाना होगा आसान, जल्द शुरू होगा सड़क निर्माण कार्य, जानें डिटेल्स…

मरीजों में बुजुर्गों और बच्चों की संख्या ज्यादा

बता दें कि बीमार होने में बच्चों और बुजुर्गों की संख्या ज्यादा है. सभी मरीजों को अचानक से उल्टी और दस्त होने लगा. एक के बाद एक मरीजों की संख्या बढ़ने लगी. उसके बाद सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां इलाज के लिए बेड की कमी हो गई. जिससे अस्पताल में अफरातफरी का माहौल हो गया.

बता दें कि सदर अस्पताल में इलाज की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण उनका जमीन पर लेटाकर इलाज किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक नवादा सदर अस्पताल में 72 बेड की व्यवस्था है. अस्पताल में एक साथ इतने मरीजों के पहुंचने पर बेड कम पड़ गया था.

Also Read: पटना में दो युवकों को बदमाशों ने मारी गोली, एक की मौत, दूसरा पीएमसीएच रेफर…

अस्पताल में हुई बेड की कमी

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अजय कुमार का कहना है कि फिलहाल हमारे पास एक साथ 29 मरीज भर्ती हुए हैं. बेड की कुछ कमी हो गई है. दूसरे वार्ड में जो मरीज कई दिन से भर्ती हैं उन्हें दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है.

रांची पहुंचे शिवराज सिंह चौहान, बोले- झारखंड के मुख्यमंत्री तो जासूस निकले

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >