मॉल और कोचिंग फ्रेंचाइजी के नाम पर 48 लाख की साइबर ठगी में भागलपुर पुलिस ने नवादा के तीन युवकों को किया गिरफ्तार

Nawada Cyber Crime : भागलपुर साइबर थाना पुलिस ने 48 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नवादा जिले के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. आरोपित प्रतिष्ठित मॉल और कोचिंग संस्थानों की फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा देकर लोगों को ठगते थे. पुलिस ने शेखपुरा में छापेमारी कर तीनों को दबोचा है

(नवादा से बब्लू कुमार की रिपोर्ट)

Nawada Cyber Crime : भागलपुर साइबर थाना पुलिस ने 48 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नवादा जिले के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. आरोपित प्रतिष्ठित मॉल और कोचिंग संस्थानों की फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा देकर लोगों को ठगते थे. पुलिस ने शेखपुरा में छापेमारी कर तीनों को दबोचा है और उनके पास से कई अहम डिजिटल साक्ष्य भी बरामद किए हैं.

फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 48 लाख की ठगी

जानकारी के अनुसार भागलपुर की एक महिला व्यवसायी को नामी रिटेल ब्रांड ‘जुडियो’ की फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा देकर 48 लाख रुपये की ठगी की गई थी. मामले के सामने आने के बाद साइबर थाना पुलिस ने जांच शुरू की और गिरोह के सदस्यों तक पहुंचने में सफलता हासिल की.

शेखपुरा से गिरफ्तार हुए नवादा के तीन आरोपी

भागलपुर साइबर थाना की टीम ने जमुई और शेखपुरा जिले में छापेमारी अभियान चलाकर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवकों की पहचान रोह थाना क्षेत्र के कुमरावां निवासी आशीष राज, शाहपुर थाना क्षेत्र के लालबीघा निवासी त्रिभुवन भास्कर तथा वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के चकवई निवासी कृष्णकांत के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके कब्जे से छह मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं.

बायजूस की फ्रेंचाइजी के नाम पर भी रच रहे थे साजिश

पुलिस पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि गिरोह अब लोगों को देशव्यापी कोचिंग संस्थान ‘बायजूस’ की फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा देकर ठगी की नई योजना बना रहा था. जब्त मोबाइल फोन से कई महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य मिले हैं, जिनके आधार पर आगे की जांच जारी है.

अब तक सात आरोपी गिरफ्तार अन्य सदस्यों की तलाश जारी

पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले में अब तक कुल सात आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है. साइबर ठगी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

एसएसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम ने की कार्रवाई

भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के निर्देश पर सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह की निगरानी तथा साइबर डीएसपी कनिष्क श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई की. अभियान में पुलिस अवर निरीक्षक शिव कुमार सुमन, प्रशांत कुमार, रामकृष्ण, सन्नी कुमार सहित कई पुलिसकर्मी शामिल रहे.

साइबर अपराधियों को कड़ा संदेश

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. इस कार्रवाई को साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है.

also Read : शेखपुरा में आंधी-बारिश के बाद भैंस खोजने निकला युवक, खेत में गिरे 11 हजार वोल्ट हाईटेंशन की चपेट में आते ही दर्दनाक मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >