दारोगा भर्ती की लिखित परीक्षा नें 25 प्रतिशत से अधिक परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

NAWADA NEWS.गृह विभाग के अंतर्गत पुलिस अवर निरीक्षक पद पर चयन के लिए आयोजित प्रारंभिक लिखित परीक्षा में जिले के 21 परीक्षा केंद्रों पर 25 प्रतिशत से अधिक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. बुधवार को जिले के कुल 21 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा ली गयी.

21 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में हुई पुलिस अवर निरीक्षक की परीक्षा, परीक्षा सेंटर पर रहे व्यापक इंतजाम

फोटो कैप्शन- परीक्षा से जुड़ी फोटो

प्रतिनिधि, नवादा कार्यालयगृह विभाग के अंतर्गत पुलिस अवर निरीक्षक पद पर चयन के लिए आयोजित प्रारंभिक लिखित परीक्षा में जिले के 21 परीक्षा केंद्रों पर 25 प्रतिशत से अधिक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. बुधवार को जिले के कुल 21 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा ली गयी. प्रथम पाली में कुल 10,008 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 7,241 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि द्वितीय पाली में कुल 10,004 परीक्षार्थियों में से 7,316 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया. जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार कड़ाई से जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया. परीक्षार्थियों को जूते पहनकर परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति नहीं थी.

पर्याप्त सुरक्षा बल रहे तैनात

परीक्षा के सुचारु व शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से व्यापक व सुदृढ़ व्यवस्थाएं की गयी थीं. सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी थी. इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्रों के आसपास कड़ी निगरानी रखी गयी, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा अनुचित गतिविधि की संभावना नहीं रही. परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थित साइबर कैफे व कंप्यूटर दुकानों को बंद कराया गया था. इसके अलावा जैमर लगाये जाने के कारण परीक्षा केंद्र के बाहर भी मोबाइल कनेक्शन ठीक से काम नहीं कर रहा था.

जांच के बाद मिला प्रवेश

परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित सभी मानकों व दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराया गया. प्रवेश जांच, बैठने की व्यवस्था, प्रश्न पत्र वितरण व उत्तर पुस्तिका संकलन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी व व्यवस्थित रही. जिला प्रशासन द्वारा किये गये इन प्रबंधों का असर रहा कि परीक्षा जिले के सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व सफलतापूर्वक संपन्न हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >