नवादा में नाबालिग किशोरी को हथियार के बल अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, सड़क किनारे घायल हालत में मिली

Nawada News : सिरदला में नाबालिग को हथियार के बल पर अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है और जांच जारी है.

Nawada News : सिरदला थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को हथियार के बल घर से अगवा कर जंगल में ले जाने और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप सामने आया है. आरोप है कि किशोरी को घायल अवस्था में गया-रजौली एसएच-70 पर सिरदला बाजार और प्रखंड कार्यालय के बीच सड़क किनारे छोड़ दिया गया.

सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि करीब 12 बजे गश्त कर रही 112 पुलिस टीम की नजर सड़क किनारे पड़ी किशोरी पर पड़ी. एएसआई बिनोद प्रसाद और पुलिस टीम ने उसे तत्काल सिरदला पीएचसी पहुंचाया.

सिर और शरीर पर चोट के निशान, नवादा सदर अस्पताल रेफर

सिरदला पीएचसी में चिकित्सक उमेश कुमार ने किशोरी का प्राथमिक उपचार किया. चिकित्सकीय जानकारी के अनुसार, उसके शरीर पर चोट के निशान मिले. सिर में लगी चोट पर दो टांके लगाए गए. हालत को देखते हुए चिकित्सक ने उसे नवादा सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

इसके बाद 102 एंबुलेंस से किशोरी को नवादा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है.

भाई ने आवेदन देकर लगाया हथियार के बल अगवा करने का आरोप

किशोरी के भाई ने सिरदला थाना में आवेदन देकर बताया है कि पड़ोसी गांव के एक युवक की धमकी के बाद किशोरी को सुरक्षा के लिए नानी के घर भेजा गया था. आरोप है कि रजौली क्षेत्र से कुछ लोग ई-रिक्शा से पहुंचे और हथियार के बल पर किशोरी को जबरन अपने साथ ले गए.

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि जंगल क्षेत्र में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया. विरोध के बाद उसे घायल अवस्था में सड़क किनारे छोड़ दिया गया.

एक विधि-विरुद्ध बालक ई-रिक्शा के साथ पुलिस संरक्षण में

सिरदला थानाध्यक्ष विनय कुमार चौरसिया ने बताया कि मामले में एक विधि-विरुद्ध बालक को ई-रिक्शा के साथ पुलिस संरक्षण में लिया गया है. मामले में सिरदला थाना कांड संख्या 282/26 दर्ज कर जांच की जा रही है.

पुलिस किशोरी के परिजनों के आरोपों और घटनाक्रम की जांच कर रही है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विशाल कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >