नवादा की मैट्रिक जिला टॉपर सलोनी कुमारी को मुख्यमंत्री ने पटना में किया सम्मानित

Nawada News : नवादा की बेटी सलोनी कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में टॉप कर राज्य में 7वां स्थान पाया है. मुख्यमंत्री ने पटना में उन्हें सम्मानित कर जिले का मान बढ़ाया है. सीमित संसाधनों के बावजूद उनकी यह उपलब्धि प्रेरणादायक है.

Nawada News : नवादा जिले की मैट्रिक परीक्षा में टॉपर रही हिसुआ के प्रोजेक्ट मुनक्का फुलचंद साहु कन्या इंटर विद्यालय की छात्रा सलोनी कुमारी ने जिले का नाम रोशन किया है. सलोनी कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में 484 अंक प्राप्त कर राज्य की सूची में सातवां स्थान हासिल किया था. साक्षरता दिवस के अवसर पर पटना में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सलोनी को नगद राशि, उपहार सामग्री और उत्कृष्टता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया.

मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान पाकर बढ़ा छात्रा का उत्साह

सलोनी कुमारी हिसुआ प्रखंड के बुधौल गांव की रहने वाली हैं. उनके पिता बबलू कुमार ओडिशा की एक निजी कंपनी में काम करते हैं, जबकि मां शीला देवी गृहिणी हैं. सीमित संसाधनों के बीच सलोनी ने अपनी मेहनत और लगन से बेहतर प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की.

विद्यालय परिवार ने दी सलोनी को बधाई

सलोनी की सफलता को नवादा जिले और हिसुआ क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है. उनकी उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में भी खुशी का माहौल है. प्रधानाध्यापिका सुमन राउत, शिक्षक डॉ. राजेश कुमार, कंचन कुमारी, राजीव गौरव, पवन कुमार राम, अरविंद कुमार, गुड़िया कुमारी, शैलेश कुमार सिन्हा, सुमन कुमारी वर्मा, रोहित कुमार समेत अन्य शिक्षकों ने सलोनी को बधाई दी.

स्कूल के लिए गौरव का क्षण

प्रधानाध्यापिका ने सलोनी की सफलता को विद्यालय के लिए गौरव का विषय बताया. उन्होंने कहा कि छात्रा की उपलब्धि से विद्यालय के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी.

Also Read : 16 सूत्री मांगों को लेकर कांग्रेस का नवादा में धरना, आरओबी निर्माण और रोह को अनुमंडल बनाने की मांग उठी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विशाल कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >