शोभनाथ मंदिर में गूंजा महामृत्युंजय मंत्र, जिले की सुख-समृद्धि और शांति के लिए विशेष जाप शुरू

Nawada News : नवादा के शोभनाथ मंदिर में महामृत्युंजय जाप का शुभारंभ हुआ. सावन के पावन अवसर पर सुख, शांति और समृद्धि के लिए विशेष अनुष्ठान किया जा रहा है.

Nawada News : सावन माह के पावन अवसर पर बाबा शोभनाथ मंदिर परिसर में महामृत्युंजय मंत्र के वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा. श्रद्धालुओं और ब्राह्मणों ने सामूहिक रूप से 'ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥' मंत्र का जाप कर भगवान भोलेनाथ की आराधना की.

स्वास्थ्य, दीर्घायु और मानसिक शांति के लिए होता है महामृत्युंजय जाप

आयोजन से जुड़े मनोज पांडेय ने बताया कि महामृत्युंजय मंत्र भगवान शिव को समर्पित अत्यंत शक्तिशाली वैदिक मंत्र माना जाता है. इसका जाप स्वास्थ्य, दीर्घायु, भय से मुक्ति और मानसिक शांति की कामना के लिए किया जाता है. उन्होंने कहा कि श्रद्धापूर्वक इस मंत्र का जाप करने से भगवान भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होती है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.

सावन में महामृत्युंजय जाप का विशेष महत्व

मनोज पांडेय ने बताया कि सावन माह में महामृत्युंजय जाप का विशेष धार्मिक महत्व है. इस दौरान किए गए जाप से सुख, समृद्धि, शांति और सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है. इसी उद्देश्य से बाबा शोभनाथ मंदिर में पूरे जिले की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना के साथ विशेष महामृत्युंजय जाप का आयोजन किया जा रहा है.

प्रत्येक ब्राह्मण करेंगे 1.11 लाख मंत्रों का जाप

आयोजकों के अनुसार अनुष्ठान में शामिल प्रत्येक ब्राह्मण 1 लाख 11 हजार महामृत्युंजय मंत्रों का जाप करेंगे. इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में संजय पांडेय, सोनू पांडेय, रवि पांडेय, उत्तम पांडेय सहित अन्य श्रद्धालु सक्रिय सहयोग कर रहे हैं.

Also Read : बेगूसराय में गंगा स्नान के लिए जा रहे मां-बेटे की सड़क हादसे में मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >