लोजपा (रामविलास) की संगठन समीक्षा बैठक, पंचायत से बूथ स्तर तक कमेटी मजबूत करने पर जोर

Nawada News : लोजपा (रामविलास) की समीक्षा बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुँचाने पर चर्चा की गई.

Nawada News : सिरदला. प्रखंड क्षेत्र के शाहपुर स्थित बीपीएम इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की संगठन समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में संगठन को पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में लोजपा (रामविलास) के विधायक विमल राजवंशी समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

पंचायत और बूथ स्तर पर मजबूत कमेटी बनाने पर जोर

जिलाध्यक्ष मनोज सिंह के नेतृत्व में आयोजित बैठक में प्रत्येक पंचायत और बूथ स्तर पर मजबूत कमेटी गठित करने पर जोर दिया गया. पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया. साथ ही पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने पर भी चर्चा हुई.

Also Read : मिलादुन्नबी पर धमौल बाजार में निकला जुलूस, नारों से गूंजा इलाका, दिखा भाईचारे का संदेश

नव नियुक्त पदाधिकारियों को दिया गया प्रमाण पत्र

बैठक के दौरान पार्टी संगठन में नव नियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. इनमें सिरदला प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप पासवान और रजौली के गौरव कुमार शामिल रहे. पार्टी नेताओं ने दोनों पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की.

पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कैलाश स्वर्णकार, मेसकौर प्रखंड अध्यक्ष योगेंद्र पासवान समेत कई पार्टी नेता मौजूद रहे. बैठक में कार्यकर्ता राजा कुमार पासवान, दीपक पासवान, अमरजीत पासवान, सुनील राजवंशी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. बीपीएम इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक सूर्यदेव कुमार सुधाकर उर्फ मंडल सर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया.

Also Read : नवादा में ईद मिलादुन्नबी पर निकला जश्ने जुलूस, तिरंगे के साथ दिखा धार्मिक उत्साह और भाईचारा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पप्पू कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >