कौआकोल. थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना की सूचना मिलते ही कौआकोल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जायेगा. इसके बाद न्यायालय में बयान दर्ज कराया जायेगा. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए ओखरिया गांव निवासी रूपन मांझी के 40 वर्षीय पुत्र चंद्रबली मांझी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में नवादा भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
कौआकोल में नाबालिग से दुष्कर्म में आरोपित गिरफ्तार
कौआकोल थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और जांच जारी है।

कौआकोल में नाबालिग से दुष्कर्म में आरोपित गिरफ्तार