पशु चिकित्सा पदाधिकारी की मौत से अपूर्णीय क्षति

बहुत ही कर्मठ व अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे डॉ सुनील कुमार

बहुत ही कर्मठ व अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे डॉ सुनील कुमार

जिला पशु चिकित्सालय कार्यालय में दी गयी श्रद्धांजलि

प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय.

भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार बुधवार की शाम 6:00 बजे ट्रक की चपेट में आने के कारण बुरी तरह घायल हो गये थे. बताते चलें कि भ्रमणशील पशु चिकित्सक डॉ सुनील कुमार ओढ़नपुर से अपने आवास वास्तु विहार पीपल नगर लौटने के क्रम में दीपनगर थाना अंतर्गत राणा बिगहा गांव के पास ट्रक ट्रेलर की चपेट में आने से घायल हो गये थे. घायल अवस्था में दीपनगर थाना की पुलिस ने सदर अस्पताल बिहारशरीफ में भर्ती कराया था. वहां स्थिति गंभीर होने के कारण डॉक्टर सुनील कुमार को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया. इस दौरान पटना जाने के क्रम में डॉ कुमार की रात लगभग 10:00 बजे हो गयी. बताते चलें कि 38 वर्षीय डॉ कुमार शेखपुरा जिले के मूल निवासी थे. डॉ कुमार छह जुलाई 2022 से पशु चिकित्सालय ओढ़नपुर में पदस्थापित थे. डॉ कुमार अपने पीछे पत्नी और परिवार को छोड़ गये हैं. जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ दीपक कुमार कुशवाहा ने बताया कि डॉ सुनील कुमार बहुत ही कर्मठ एवं अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे. उनके आकस्मिक मृत्यु से विभाग को अपूर्णीय क्षति हुई है. जिला पशु चिकित्सालय कार्यालय में दो मिनट का मौन रखकर डॉ कुमार की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VISHAL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >