दो मई से शुरू होगा मकान सूचीकरण कार्य, 320 प्रगणक और 35 पर्यवेक्षक तैनात

Nawada News. भारत की जनगणना 2027 के तहत प्रथम चरण का मकान सूचीकरण कार्य आगामी 02 मई 2026 से शुरू होने जा रहा है. रजौली प्रखंड में यह कार्य 31 मई तक चलेगा.

बीडीओ ने पर्यवेक्षकों के साथ की बैठक, गणना में लापरवाही बरतने पर दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी31 मई तक चलेगा प्रथम चरण का कार्य, कोई भी परिवार न छूटे इसका रखा जायेगा खास ख्याल

कैप्शन – प्रखंड सभागार में बैठक करते बीडीओ व पर्यवेक्षक.

प्रतिनिधि, रजौली

भारत की जनगणना 2027 के तहत प्रथम चरण का मकान सूचीकरण कार्य आगामी 02 मई 2026 से शुरू होने जा रहा है. रजौली प्रखंड में यह कार्य 31 मई तक चलेगा. इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए प्रखंड में कुल 320 प्रगणक और 35 पर्यवेक्षक नियुक्त किये गये हैं. बुधवार को प्रखंड सभागार में चार्ज अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में सभी पर्यवेक्षकों की एक अहम बैठक आयोजित की गयी. बैठक में बीडीओ ने सभी पर्यवेक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपने आवंटित क्षेत्रों में प्रगणकों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करें. उन्होंने कहा कि गणना शुरू करने से पहले मैप के अनुसार चौहद्दी की अच्छी तरह जांच कर लें. यह सुनिश्चित करना पर्यवेक्षकों की जिम्मेदारी होगी कि क्षेत्र का कोई भी परिवार गणना से छूटे नहीं और न ही किसी परिवार की दोबारा गणना (डबल एंट्री) हो.

लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

चार्ज अधिकारी ने सख्त लहजे में कहा कि जनगणना एक राष्ट्रव्यापी महत्वपूर्ण कार्य है, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने पर्यवेक्षकों से कहा कि यदि कार्य के दौरान कोई तकनीकी या व्यावहारिक कठिनाई आए, तो तुरंत सूचित करें ताकि समय पर समाधान हो सके. सही और सटीक आंकड़े ही भविष्य की विकास योजनाओं का आधार बनते हैं.बैठक में प्रखंड पर्यवेक्षक विरेन्द्र कुमार, अरविन्द कुमार, संजय कुमार, राजीव कुमार, सदानन्द प्रसाद, ओंकार कुमार समेत सभी 35 पर्यवेक्षक उपस्थित रहे. सभी ने इस कार्य को त्रुटिरहित और समय सीमा के भीतर पूरा करने का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KR MANISH DEV

KR MANISH DEV is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >