नवादा: हाथोचक में 10 लीटर महुआ शराब और 2 चोरी की बाइक जब्त, नाबालिग गिरफ्तार, दो फरार

नवादा जिले के रजौली में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 लीटर देशी महुआ शराब और दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं. इस मामले में एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो आरोपी फरार हैं.

Nawada News : नवादा जिले के रजौली में मद्यनिषेध और अपराध नियंत्रण अभियान के तहत रजौली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 लीटर देशी महुआ शराब और चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं. इस मामले में एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो आरोपी फरार हैं.

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने बताया कि हाथोचक गांव के चंपाकली टोला में शराब की खेप होने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर एएसआई वीरेंद्र ओझा के नेतृत्व में सशस्त्र पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई. पुलिस के पहुंचते ही एक नाबालिग और छोटू सिंह भागने लगे. घेराबंदी कर नाबालिग को पकड़ लिया गया, जबकि छोटू सिंह अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया.

घर से शराब और बाइक बरामद

गिरफ्तार नाबालिग की निशानदेही पर उसके घर की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान घर के बाहर खड़ी होंडा सीबी शाइन बाइक और घर के अंदर एक-एक लीटर के 10 पाउच में कुल 10 लीटर देशी महुआ शराब बरामद हुई.

दोनों बाइक निकलीं चोरी की, फरार आरोपितों की तलाश जारी

पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि बरामद होंडा सीबी शाइन और शराब ढोने में इस्तेमाल की जाने वाली ग्लैमर बाइक दोनों चोरी की हैं. उसने बताया कि दोनों बाइक नगरवा गांव निवासी नवलेश कुमार से खरीदी गई थीं. पुलिस ने एचएचडी मशीन से जांच में दोनों वाहनों के चोरी के होने की पुष्टि की. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार नाबालिग को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है. वहीं फरार आरोपित छोटू सिंह और नवलेश कुमार की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kr manish dev

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >