नवादा में बिहार सरकारी मोटरयान चालक संघ की नयी कमेटी गठित, विनय कुमार बने अध्यक्ष

नवादा में बिहार राज्य सरकारी मोटरयान चालक संघ की 12वीं त्रैवार्षिक सम्मेलन में सर्वसम्मति से नयी जिला कमेटी का गठन किया गया. विनय कुमार को अध्यक्ष चुना गया है. यह कमेटी चालकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगी.

Nawada News : बिहार राज्य सरकारी मोटरयान चालक संघ, नवादा का 12वां त्रैवार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया. सम्मेलन में पुरानी कमेटी को भंग कर सर्वसम्मति से नयी जिला कमेटी का गठन किया गया. संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने चुनाव प्रक्रिया के बाद नयी कमेटी के पदाधिकारियों का चयन किया.

विनय कुमार अध्यक्ष, अवधेश कुमार बने जिला मंत्री

नयी कमेटी में विनय कुमार को अध्यक्ष, अवधेश कुमार को जिला मंत्री और नागेंद्र कुमार सिन्हा को संयुक्त मंत्री बनाया गया है. वहीं अमर कुमार सिन्हा को उपाध्यक्ष, विनोद कुमार सिन्हा को कोषाध्यक्ष और संजय कुमार को कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी दी गयी है.

इसके अलावा विकास कुमार को अनुमंडल मंत्री तथा मनोहर ठाकुर को अनुमंडल अध्यक्ष बनाया गया है.

चालकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर चर्चा

सम्मेलन के दौरान संगठन को मजबूत करने और सरकारी मोटरयान चालकों से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर चर्चा हुई. संघ की ओर से जारी पत्र में कहा गया कि नयी कमेटी चालकों के हितों से जुड़े मुद्दों को संबंधित अधिकारियों और सरकार के समक्ष प्रभावी तरीके से रखने का प्रयास करेगी.

नयी कमेटी से समस्याओं के समाधान की उम्मीद

सम्मेलन में संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकारी विभागों में कार्यरत मोटरयान चालक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करते हैं. इसके बावजूद उनकी कई समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं. नयी कमेटी इन समस्याओं के समाधान के लिए संगठित प्रयास करेगी.

नयी कमेटी के गठन के बाद संघ के सदस्यों ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन के हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जतायी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By बब्लू कुूमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >