नवादा: रेल यात्री कृप्या ध्यान दें, आज किऊल जंक्शन तक नहीं जाएगी गया–किऊल मेमू

Nawada News: किऊल जंक्शन और शेखपुरा के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष ध्यानदेने की जरूरत है. घर से निकलने से पहले ट्रेन की स्थिति जान लें.ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नल कार्य के कारण रेलवे ने निर्णय लिया है. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

नवादा से बब्लू कुमार की रिपोर्ट
Nawada News: नवादा रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है. रेलवे द्वारा अशोकधाम, किऊल और बंशीपुर स्टेशन के बीच ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नल प्रणाली के कार्य को लेकर सोमवार को गया–किऊल मेमू ट्रेन के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है. इस कारण गया से किऊल जाने वाली मेमू ट्रेन निर्धारित मार्ग पर नहीं चलेगी.

रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 63356 गया–किऊल मेमू आज अपने निर्धारित गंतव्य किऊल जंक्शन तक नहीं जाएगी. यह ट्रेन केवल शेखपुरा जंक्शन तक ही संचालित की जाएगी. इसके बाद ट्रेन का परिचालन यहीं समाप्त कर दी जाएगी.

वापसी में किऊल-गया मेमू शेखपुरा से चलेगी

वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 63355 किऊल–गया मेमू भी किऊल जंक्शन से नहीं खुलेगी. यह ट्रेन शेखपुरा जंक्शन से ही गया के लिए रवाना होगी. ऐसे में किऊल जंक्शन और शेखपुरा के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने और यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है.

परिचालन में अस्थायी परिवर्तन किया गया

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अशोकधाम–किउल–बंशीपुर रेलखंड पर आधुनिक एवं सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने के लिए ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नल प्रणाली का कार्य किया जा रहा है. इसी कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए मेमू ट्रेन के परिचालन में यह अस्थायी परिवर्तन किया गया है.
यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे स्टेशन पहुंचने से पहले रेलवे की आधिकारिक सूचना अथवा पूछताछ केंद्र से ट्रेन की अद्यतन जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें.

Also Read: नालंदा में कानूनी अधिकारों के प्रति ग्रामीणों को किया गया जागरूक, घरेलू हिंसा और बाल विवाह पर हुई चर्चा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >