बिहार फिर गोलियों की गूंज से थर्राया, अपराधियों ने दो कारोबारियों को बनाया निशाना, जिंदा कारतूस मौके से बरामद

Firing In Bihar: बिहार में एक बार फिर कारोबारियों को अपराधियों ने निशाना बनाया. नवादा जिले में 2 व्यवसायी भाइयों के साथ मारपीट की और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैलाई. इस घटना में दोनों भाई जख्मी भी हो गए. वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

Firing In Bihar: बिहार में अपराधियों ने एक बार फिर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैलाई. मामला नवादा जिले से जुड़ा है. जहां, अपराधियों ने कारोबारियों को निशाना बनाया. उनके साथ मारपीट की और ताबड़तोड़ फायरिंग भी की गई. घटना में दो व्यवसायी भाई जख्मी हो गए. इधर, पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है. दोनों भाइयों की पहचान हिसुआ दरबार निवासी स्व. आनंद प्रकाश लाल के बेटे नीरज प्रकाश लाल और उनके भाई नवीन कुमार के रूप में हुई है.

पुलिस ने घटना स्थल से खोखा-जिंदा कारतूस किया बरामद

जानकारी के मुताबिक, सभी अपराधी बाइक से पहुंचे थे. दोनों भाइयों के घायल होने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए. यह घटना शुक्रवार रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है. दरअसल, फायरिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला चर्चे में आया. जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा, दो पिलेट, एक जिन्दा कारतूस और हेलमेट बरामद किया है. थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के मुताबिक सभी अपराधियों की पहचान की जा रही है. जल्द ही गिरफ्तारी भी कर ली जायेगी. वहीं, इस घटना में करीब 6 राउंड फायरिंग होने की बात सामने आई है.

6 की संख्या में पहुंचे थे अपराधी

पूरी घटना को लेकर जख्मी नीरज प्रकाश लाल ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घर में ही उनकी दुकान भी है. दुकान बंद कर वे बरामदे से होते हुए घर में जा रहे थे. तभी करीब 6 की संख्या में अपराधी बाइक से पहुंचे. सभी अपराधी उनकी बालाजी सेल्स हार्डवेयर एवं इलेक्ट्रिक दुकान पर पहुंचे और उनसे दो स्वीच मांगा. जिसके बाद नीरज ने पूछा कि कौन सा स्वीच चाहिए. लेकिन, वे इस दौरान कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं थे और कोई भी स्वीच देने के लिए कहा. जिसके बाद नीरज को शक हुआ कि सिर्फ दो स्वीच के लिए 6 की संख्या में लोग आखिर क्यों पहुंचे.

दोनों भाइयों के साथ की मारपीट

शक होने पर नीरज ने दुकान बंद हो जाने की बात उनसे कही. साथ ही कहा कि दुकान बंद कर दी गई है, कल आकर स्वीच ले लें. इतना बोलते ही अपराधियों ने उनसे बहस की और हेलमेट से उन पर हमला कर दिया. देखते ही देखते उनमें से एक अपराधी ने पिस्टल निकाली और ताबड़तोड़ गोलियां चला दी. हालांकि, नीरज बाल-बाल बच गए. दरअसल, गोली उनसे सिर के पास से ही निकली. गोली चलने की आवाज सुनकर उनके भाई नवीन कुमार लाल बाहर आए. जिसके बाद अपराधियों ने उनके साथ भी मारपीट की. इस पूरी घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से भाग निकले. इधर, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

Also Read: Bihar Crime News: मोक्ष नगरी गयाजी में 5 साल की बच्ची के साथ हैवानियत के बाद हत्या, बहन के साथ लाने गई थी दवा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >