फाइलेरिया जानलेवा नहीं, पर विकलांगता देने वाली बीमारी

फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर प्रखंड समन्वय समिति की बैठक संपन्न

फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर प्रखंड समन्वय समिति की बैठक संपन्न प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय. फाइलेरिया जैसी गंभीर व विकलांगता उत्पन्न करने वाली बीमारी के उन्मूलन को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में एमडीए फाइलेरिया अभियान के तहत प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जीवेश कुमार ने की. बैठक में बीसीएम सह स्वास्थ्य प्रबंधक धनपत प्रसाद व पिरामल फाउंडेशन के जिला प्रतिनिधि एमडी आरिफ महमद, मंतोष कुमार, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव एवं गौतम कुमार राम की ओर से फाइलेरिया रोग के कारण, इसके दुष्प्रभाव, रोकथाम के उपाय तथा एमडीए अभियान की विस्तृत कार्ययोजना की जानकारी दी गयी. वक्ताओं ने बताया कि फाइलेरिया एक जानलेवा बीमारी नहीं, लेकिन जीवनभर की विकलांगता देने वाली बीमारी है. इससे बचाव के लिए सभी पात्र व्यक्तियों का निर्धारित दवा का सेवन करना अत्यंत आवश्यक है. बैठक में प्रखंड स्तर के विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता की और अभियान को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय से कार्य करने का संकल्प लिया. इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के प्रतिनिधि, डब्लूएचओ से जयशंकर उपाध्याय, आइसीडीएस से समेकित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नेहा कुमारी, आशा फैसिलिटेटर, जीविका प्रतिनिधि जगदीश कुमार समेत अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे. बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जीवेश कुमार ने बताया कि आगामी 10 फरवरी से प्रखंड क्षेत्र में फाइलेरियारोधी दवा का सामूहिक सेवन अभियान प्रारंभ किया जायेगा. उन्होंने सभी संबंधित विभागों व सहयोगी संस्थाओं से अपील की कि जन-जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ शत-प्रतिशत दवा सेवन सुनिश्चित किया जाये. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, जीविका दीदी एवं शिक्षा विभाग के सहयोग से घर-घर जाकर दवा सेवन कराया जायेगा तथा आम जनता में फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VISHAL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >