नवादा: काशीचक में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर नाइट ब्लड सर्वे की तैयारी, 25 सितंबर से तीन पंचायतों में लगेगा शिविर

काशीचक प्रखंड में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 25 सितंबर से विशेष अभियान चलाया जाएगा. पार्वती, बिरनामा और बेलड पंचायतों में नाइट ब्लड सर्वे के तहत रक्त जांच शिविर लगाए जाएंगे. इसका उद्देश्य समुदाय में फाइलेरिया परजीवी की पहचान करना है.

काशीचक प्रखंड में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काशीचक के सभागार भवन में बीबीसी की बैठक आयोजित की गयी. बीडीओ विजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जिवेश कुमार ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 25 सितंबर से प्रखंड के पार्वती, बिरनामा एवं बेलड पंचायत में शिविर लगाकर रक्त जांच करने का निर्देश प्राप्त हुआ है.

नाइट ब्लड सर्वे से फाइलेरिया संक्रमण की होगी पहचान

चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जिवेश कुमार ने नाइट ब्लड सर्वे के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य समुदाय में फाइलेरिया परजीवी की पहचान करना तथा संबंधित क्षेत्रों में फाइलेरिया संक्रमण की स्थिति का पता लगाना है. इसके लिए चयनित पंचायतों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित स्थलों पर रात्रिकालीन रक्त जांच शिविर आयोजित किये जायेंगे.

सर्वे की तैयारी और जन-जागरूकता पर हुई चर्चा

बैठक में स्वास्थ्य विभाग एवं सहयोगी संस्था पिरामल नवादा की सहभागिता रही. इस दौरान नाइट ब्लड सर्वे की तैयारी, समुदाय की सहभागिता एवं जन-जागरूकता को लेकर चर्चा की गयी. बैठक के माध्यम से पार्वती, आशा, बिरनामा एवं बेलर पंचायत के ग्रामीणों से अपील की गयी कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित नाइट ब्लड सर्वे कैंप में निर्धारित समय पर पहुंचकर अपना रक्त जांच अवश्य करायें.

संक्रमण की पहचान और उन्मूलन में सहयोग की अपील

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि रक्त जांच में समुदाय की सक्रिय सहभागिता फाइलेरिया संक्रमण की पहचान, रोकथाम एवं उन्मूलन के प्रयासों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी. ग्रामीणों से सर्वे में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गयी. मौके पर बीपीएम जीविका, स्वास्थ्य प्रबंधक डॉ अनिल कुमार, गौतम कुमार, सोनू कुमार, सृष्टि सर्जन सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विशाल कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >