नवादा में जिला स्तरीय जनसुनवाई में पहुंचे 11 परिवाद, डीएम ने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का दिया निर्देश

Nawada News : नवादा में डीएम रवि प्रकाश ने जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं. आवास, भूमि विवाद और पेंशन से जुड़े 11 परिवादों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए.

Nawada News : शुक्रवार को जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया. इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आमजनों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें जिला पदाधिकारी के समक्ष रखीं. जनसुनवाई के दौरान कुल 11 परिवाद प्राप्त हुए. डीएम ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

प्रधानमंत्री आवास से लेकर भूमि विवाद तक के मामले पहुंचे

जनसुनवाई में गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कुंडा गांव निवासी पूजा कुमारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित समस्या रखी. वहीं, अकबरपुर थाना क्षेत्र के केंदुआ निवासी सुदामा राम ने भूमि विवाद, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोडधोवा निवासी नवल पासवान ने म्यूटेशन रिजेक्ट किए जाने तथा कादिरगंज थाना क्षेत्र के आंती निवासी इंदू देवी ने जेपी सेनानी पेंशन से संबंधित आवेदन सौंपा. इसके अलावा अन्य परिवादियों ने भी विभिन्न समस्याओं से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया.

कई मामलों का मौके पर ही किया गया निष्पादन

डीएम ने सभी परिवादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक मामले की नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. जनसुनवाई के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि शेष आवेदनों को संबंधित विभागों के अधिकारियों के पास जांच एवं कार्रवाई के लिए भेजा गया.

Also Read : गोविंदपुर चौक और दरमनियां बाजार की सड़क बदहाल, हाइस्कूल के छात्र-छात्राओं को होती परेशानी

समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से परिवादों के निष्पादन का निर्देश

जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी परिवादों का समयबद्ध, पारदर्शी और नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि आवेदकों की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. साथ ही, आवेदकों को की गयी कार्रवाई की जानकारी भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

Also Read : नवादा में धूमधाम से मना जा रहा रक्षाबंधन, भाइयों की कलाई पर सजी रंग-बिरंगी राखियां, बहनों ने मांगी लंबी उम्र की दुआ


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By बब्लू कुूमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >