प्रखंड मुख्यालय में लोगों का प्रदर्शन

रास्ता बंद होने से भड़के करमन टोले के ग्रामीण

रास्ता बंद होने से भड़के करमन टोले के ग्रामीण तालाब की खुदाई से दर्जनों घरों का रास्ता हुआ अवरुद्ध महिलाओं ने सीओ से की पांच फीट रास्ते की मांग प्रतिनिधि, अकबरपुर. प्रखंड क्षेत्र की पाति पंचायत के कुहिला गांव के बगल स्थित करमन टोले के समीप तालाब की खुदाई किये जाने से दर्जनों घरों का रास्ता बंद हो गया है. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने रास्ते की मांग को लेकर बुधवार को प्रखंड मुख्यालय अकबरपुर में जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी संजय कुमार प्रसाद से मिलकर समस्या से अवगत कराया. ग्रामीणों ने बताया कि पाति पंचायत के करमन टोला जाने वाला रास्ता बिहार सरकार की चिह्नित भूमि है. आरोप है कि गोविंदपुर थाना क्षेत्र की भवनपुर पंचायत के खैरा गांव निवासी सुरेश महतो के पुत्र अरविंद महतो द्वारा करमन टोला जाने वाले गैरमजरूआ जमीन पर बने रास्ते में अवैध रूप से कब्जा कर पोखर की खुदाई करायी जा रही है. निर्माण कार्य शुरू होते ही दर्जनों घरों का रास्ता बंद हो गया है, जिससे ग्रामीण महिलाओं में भारी आक्रोश फैल गया है. जब संवेदक की ओर से रास्ता उपलब्ध कराने में उदासीन रवैया अपनाया गया, तो करमन टोले के दर्जनों महिला-पुरुष एकजुट होकर प्रखंड मुख्यालय पहुंचे और प्रदर्शन कर रास्ते देने की मांग की. प्रदर्शन कर रहे ललिता देवी, छोटे माझी, कृष्ण माझी, दिनेश माझी, नंदकिशोर माझी, मंती देवी, कौशल्या देवी और चिता देवी ने कहा कि तालाब निर्माण होना अच्छी बात है, लेकिन इससे उनका रास्ता बंद किया जाना उचित नहीं है. वे लोग वर्षों से उसी रास्ते से आवागमन करते आ रहे हैं. प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कम-से-कम पांच फीट चौड़ा रास्ता देने की मांग की है. महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि रास्ता बंद किया गया, तो वे लोग आंदोलन और धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगी. इस संबंध में अंचलाधिकारी संजय कुमार प्रसाद ने बताया कि उक्त भूमि गोविंदपुर प्रखंड की भवनपुर पंचायत स्थित खैरा मौजा की है. बावजूद इसके प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच करायी जायेगी. किसी भी व्यक्ति के घर से निकलने का रास्ता बंद नहीं होने दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VISHAL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >