Bihar Crime News: नवादा में बैंक कर्मचारी के घर में 32 लाख की चोरी, पुलिस की टीम जांच में जुटी

Bihar Crime News: बिहार के नवादा ज़िले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के परमा गांव में एक बैंक मैनेजर के घर में चोरी की घटना सामने आयी है. वही बैंक कर्मचारी ने अपने लिखित आवेदन में बताया कि कुल 32 लाख तक की चोरी हुई है.

Bihar Crime News: बिहार के नवादा ज़िले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के परमा गांव में एक बैंक मैनेजर के घर में चोरी की घटना सामने आयी है. वही बैंक कर्मचारी ने अपने लिखित आवेदन में बताया कि कुल 32 लाख तक की चोरी हुई है.

परिवार के सभी लोग झारखंड गए थे

बैंक मैनेजर ने अपने लिखित आवेदन में बताया कि 15 लाख नकद , 6 लाख तक के महंगे सामान और 11 लाख के करीब सोना की चोरी हुई है. सारे परिवार के लोग झारखंड गए थे किसी काम से, इसी बीच गांव के स्थानीय लोगों ने फोन करके इस घटना कि खबर दी कि घर का ताला टूटा है. इस घटना की जानकारी मिलते ही सभी लोग अपने गाँव पहुंचें. पहुंचने के बाद जैसी सूचना मिली थी ठीक वैसे ही उनको अपने घर की स्थिति मिली. 

Also Read: शहर के कोचिंग संस्थानों में चला जांच अभियान, अधिकतर संस्थान बंद मिले

एफएसएल की टीम जांच में जुटी है

इस घटना के तुरंत बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है. सूचना मिलने के बाद नवादा पुलिस ने इस मामले में एफएसएल की टीम को बुलाया है जिसके बाद मामले की जांच हो रही है. पुलिस का कहना है चोरी करने वाले जल्द हाई गिरफ़्तार होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >