पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों की हड़ताल

जिले में बैंकिंग सेवाएं रहीं प्रभावित

जिले में बैंकिंग सेवाएं रहीं प्रभावित सरकार की अनुमति लंबित रहने से आक्रोश, विभिन्न बैंकों के अधिकारी-कर्मचारी रहे शामिल प्रतिनिधि, नवादा नगर. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की एकमात्र मांग को लेकर नवादा जिले में बैंक कर्मियों ने हड़ताल की. इस हड़ताल में बैंक यूनियनों के नौ घटक दलों से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी एकजुट होकर शामिल हुए. हड़ताल के कारण जिलेभर की बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं, जिससे आम ग्राहकों को भी असुविधा का सामना करना पड़ा. बैंक यूनियनों का कहना है कि आठ मार्च 2024 को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस और इंडियन बैंक एसोसिएशन के बीच पांच दिवसीय बैंकिंग सुविधा लागू करने को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर हो चुके हैं, लेकिन अब तक केंद्र सरकार की अनुमति लंबित है. इसको लेकर बैंक कर्मियों में गहरा रोष है. नवादा जिला एआइबीइए के महासचिव सौरभ रंजन ने बताया कि अब तक किसी ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सका. मजबूरन बैंक कर्मियों को आंदोलन और हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा. हड़ताल में नवादा जिले के एसबीआइ, पीएनबी, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, एसएमएम सहित अन्य बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए. केनरा बैंक से सौरभ, रंजीत, कुतुबुद्दीन, आदित्य और मधुसूदन, बैंक ऑफ इंडिया से गौरव और विनोद, पीएनबी से कार्यानंद और हरेंद्र, जबकि एसबीआई से एईएम समरजीत, सौम्य सहित कई अन्य कर्मियों ने भाग लिया. बैंक यूनियनों ने सरकार से शीघ्र अनुमति देकर पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग की है, ताकि बैंक कर्मियों और ग्राहकों दोनों को राहत मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VISHAL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >