सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

बकरीद को लेकर थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

बकरीद को लेकर थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

किसी को कोई समस्या हो, तो थानाध्यक्ष, सीओ या 112 नंबर पर संपर्क करें

प्रतिनिधि,

मेसकौर.

बकरीद को लेकर गुरुवार को मेसकौर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता सीओ अभिनव राज ने की. बैठक के आरंभ में बीजूबिगहा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष खलील खान, समाजसेवी मो शाहिद से क्षेत्र में मौजूद ईदगाहों और मस्जिदों की संख्या तथा नमाज अदा करने के समय की जानकारी ली गयी. थानाध्यक्ष सुबोध कुमार पासवान ने कहा कि त्योहार के दौरान संयुक्त आदेशों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने कहा कि शांति समिति की बैठक का मुख्य उद्देश्य यही है कि किसी भी संवेदनशील सूचना की समय पर जानकारी मिल सके और प्रशासन तत्काल कार्रवाई कर सके. सीओ अभिनव राज ने कहा कि सभी लोग मिलजुल कर पर्व मनाएं. कुर्बानी सार्वजनिक स्थानों पर नहीं की जाये. धार्मिक स्थलों से दूर और परदे में कुर्बानी करने की सलाह दी गयी. उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो या संदेश साझा नहीं करें. अपर थानाध्यक्ष कुमार गौरव व संजीत कुमार ने कहा कि मेसकौर थाना क्षेत्र में पूर्व में भी सभी पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए हैं. उन्होंने बताया कि त्योहार के दिन पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की जायेगी और सघन गश्ती के साथ पदाधिकारी भी मुस्तैद रहेंगे. अंत में सीओ अभिनव राज ने कहा कि किसी को कोई समस्या हो, तो थानाध्यक्ष या 112 नंबर पर तत्काल संपर्क करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VISHAL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >