बेटा नहीं पैदा करने पर तीन बेटियों की मां को पति ने उतारा मौत के घाट

नवादा जिले में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी. मृतका की पहचान 30 वर्षीय गुड़िया देवी के रूप में हुई है, जो पंकज मिस्त्री की पत्नी थी. घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं.

Nawada News (बब्लू कुमार) : नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के पीलपड़वा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी. मृतका की पहचान 30 वर्षीय गुड़िया देवी के रूप में हुई है, जो पंकज मिस्त्री की पत्नी थी. घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं.

बेटा नहीं होने से ससुराल वाले थे नाराज

मृतका के मायके कादिरगंज थाना क्षेत्र के हरला गांव में कोहराम मचा हुआ है. पिता सीतल मिस्त्री और भाई मुन्ना कुमार ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों का कहना है कि गुड़िया देवी की शादी करीब 10 वर्ष पहले पंकज मिस्त्री से हुई थी. शादी के बाद सबकुछ सामान्य था, लेकिन पहली संतान बेटी होने के बाद विवाद शुरू हो गया. इसके बाद लगातार तीन बेटियां होने पर पति और ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे.

हत्या को आत्महत्या दिखाने की साजिश

मृतका के भाई मुन्ना कुमार ने बताया कि पंकज मिस्त्री शराब के नशे में अक्सर मारपीट करता था और बेटा नहीं होने की बात को लेकर बहन को ताना देता था. आरोप है कि इसी विवाद में पहले गुड़िया देवी की गला दबाकर हत्या कर दी गई, फिर घटना को आत्महत्या दिखाने के लिए गले में रस्सी बांधकर शव को पंखे से लटका दिया गया.

मामले में जुटी पुलिस, स्थानीयों में आक्रोश

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. वहीं, घटना के बाद से ससुराल पक्ष के फरार होने से हत्या की आशंका और गहरा गई है. इलाके में इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है.

Also Read : स्कूटी से शराब की होम डिलीवरी करता युवक धराया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vivek Pandey

Published by: Vivek Ranjan

विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने ​बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. ​बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. ​जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >