नवादा निबंधन कार्यालय में बन रहा एसी प्रतीक्षालय, गर्मी में मिलेगी राहत

NAWADA NEWS.नवादा निबंधन विभाग में जमीन की रजिस्ट्री कराने आने वाले भूस्वामियों और आमलोगों को अब आने वाली गर्मी में बड़ी राहत मिलने जा रही है. विभाग की ओर से करीब 2000 वर्ग फीट का अत्याधुनिक फुल एसी प्रतीक्षालय तैयार किया जा रहा है, जो अब अंतिम चरण में है.

15 फरवरी से मिलेगी अत्याधुनिक सुविधाओं की सौगात, 47 लाख रुपये की लागत से हो रहा निर्माण

2000 वर्ग फीट के इस प्रतीक्षालय में कुल छह एसी लगाये गये

फ़ोटो कैप्शन- अर्ध निर्मित प्रतीक्षालय का निरीक्षण करते निबंधन पदाधिकारी व अन्य.

प्रतिनिधि, नवादा नगरनवादा निबंधन विभाग में जमीन की रजिस्ट्री कराने आने वाले भूस्वामियों और आमलोगों को अब आने वाली गर्मी में बड़ी राहत मिलने जा रही है. विभाग की ओर से करीब 2000 वर्ग फीट का अत्याधुनिक फुल एसी प्रतीक्षालय तैयार किया जा रहा है, जो अब अंतिम चरण में है. इसके 15 फरवरी तक शुरू होने की संभावना जतायी जा रही है. इस प्रतीक्षालय का निर्माण लगभग 47 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है. इसमें एक साथ बड़ी संख्या में लोगों के बैठने की समुचित व्यवस्था की गयी है, ताकि जमीन रजिस्ट्री कराने आये लोगों को घंटों खड़ा रहना न पड़े. प्रतीक्षालय को पूरी तरह आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है.

महिला और पुरुष के लिए डीलक्स शौचालय और पीने के शुद्ध पानी

प्रतीक्षालय में महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग दो डीलक्स शौचालय बनाये गये हैं. इसके साथ ही एक फुल्ली एसी गार्ड रूम की भी व्यवस्था की गयी है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी. लोगों को शुद्ध पेयजल की सुविधा भी उपलब्ध करायी जायेगी.

15 फरवरी तक पूरा हो सकता है काम

निबंधन पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि यह नवादा जिले का पहला ऐसा फुल एसी प्रतीक्षालय होगा, जो निबंधन कार्यालय में आने वाले लोगों को बेहतर सुविधा प्रदान करेगा. उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्य लगभग पूरे हो चुके हैं, केवल टाइल्स लगाने का काम शेष है. इसके बाद प्रतीक्षालय आम जनता के लिए खोल दिया जायेगा.

अफरा-तफरी पर भी लगाम लगेगी

उन्होंने बताया कि 2000 वर्ग फीट के इस प्रतीक्षालय में कुल छह एसी लगाये गये हैं, जिससे भीड़ के बावजूद लोगों को ठंडक और आराम मिलेगा. इसके शुरू होने से कार्यालय परिसर में होने वाली भीड़ और अफरा-तफरी पर भी लगाम लगेगी, जिससे निबंधन कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सकेगा. नये साल में निबंधन विभाग का यह प्रतीक्षालय पूरी तरह चकाचक और आकर्षक रूप में नजर आयेगा. कुल मिलाकर यह सुविधा न सिर्फ भूस्वामियों के लिए राहतभरी साबित होगी, बल्कि सरकारी कार्यालयों में बेहतर जन-सुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी माना जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >