Nawada News. नवादा जिले के सिरदला अंचल कार्यालय में शनिवार को बिहार सरकार की 'अभियान बसेरा-2' योजना के तहत पांच भूमिहीन महादलित परिवारों के बीच बंदोबस्ती पर्चा का वितरण किया गया. यह कार्यक्रम जिला पदाधिकारी के निर्देश पर आयोजित किया गया, जिसमें पात्र लाभुकों को गैर-मजरूआ खास भूमि की बंदोबस्ती कर जमीन का अधिकार प्रदान किया गया.
इन पांच लाभुकों को मिला जमीन का अधिकार
बंदोबस्ती पर्चा प्राप्त करने वाले लाभार्थियों में भटोलिया गांव की बेबी देवी, बांधी गांव की पूजा कुमारी एवं सुनीता कुमारी, चौकिया गांव की रीता देवी तथा मंझौली गांव के संजय चौधरी शामिल हैं.
2 से 3.75 डिसमिल तक मिली गैर-मजरूआ खास जमीन
इन सभी लाभार्थियों को नियमानुसार 2 से 3.75 डिसमिल तक गैर-मजरूआ खास भूमि की बंदोबस्ती की गई है. पर्चा मिलने से इन परिवारों को अपना स्थायी मकान बनाने के लिए भूमि का अधिकार मिल गया है.
